1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. धूप से काली पड़ गई है त्वचा? एक्सपर्ट ने बताए टैनिंग कम करने के आसान और असरदार तरीके

धूप से काली पड़ गई है त्वचा? एक्सपर्ट ने बताए टैनिंग कम करने के आसान और असरदार तरीके

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Sep 20, 2026 11:35 pm IST,  Updated : Sep 20, 2026 11:35 pm IST

धूप के कारण त्वचा पर टैनिंग होना आम समस्या है। ज्यादा देर तक धूप में रहने से त्वचा का रंग गहरा दिखाई देने लगता है। ऐसे में डॉक्टर बता रहे हैं टैनिंग कैसे दूर करें?

सन टैनिंग कैसे हटाएं- India TV Hindi
सन टैनिंग कैसे हटाएं Image Source : MAGNIFIC

तेज धूप और लगातार बाहर रहने की वजह से त्वचा पर टैनिंग होना आम है। चेहरे, हाथों और पैरों की त्वचा का रंग सामान्य से ज्यादा गहरा नजर आने लगता है, जिससे कई लोग परेशान हो जाते हैं। टैनिंग को कम करने के लिए सिर्फ घरेलू नुस्खों पर निर्भर रहने की बजाय धूप से त्वचा को बचाना और सही स्किन केयर रूटीन अपनाना जरूरी है। डॉक्टर आंचल पंथ के अनुसार, टैनिंग कितनी जल्दी कम होगी यह त्वचा के रंग, टैनिंग की गहराई और सनबर्न जैसी कई चीजों पर निर्भर करता है। आइए जानते हैं टैनिंग कम करने के आसान और सही तरीके

टैनिंग कम करने के आसान तरीके

  • तेज धूप से बचें: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच धूप ज्यादा तेज हो सकती है। इस दौरान जरूरत न हो तो सीधे धूप में जाने से बचें। अगर बाहर जाना जरूरी है, तो त्वचा को ढककर रखें और सन प्रोटेक्शन का इस्तेमाल करें।

  • छाता और कैप का करें इस्तेमाल: बाहर निकलते समय छाता साथ रखना और कैप  पहनना त्वचा को सीधे धूप से बचाने में मदद कर सकता है। खासकर चेहरे, गर्दन और हाथों जैसे खुले हिस्सों को अतिरिक्त सुरक्षा देना जरूरी है।

  • सुबह नियसिनेमाइड का करें इस्तेमाल: सुबह के स्किनकेयर रूटीन में नियासिनामाइड सीरम को शामिल किया जा सकता है। यह त्वचा की रंगत को एकसार करनेऔर स्किन बैरियर को सपोर्ट करने में मदद कर सकता है। नियासिनामाइड लगाने के बाद मॉइस्चराइजर और सबसे आखिर में सनस्क्रीन जरूर लगाएं।

  • सनस्क्रीन है सबसे जरूरी: टैनिंग को कम करने और आगे होने वाली टैनिंग से बचने के लिए नियमित रूप से सनस्क्रीन लगाना बेहद जरूरी है। बाहर जाने से पहले खुले हिस्सों पर सनस्क्रीन लगाएं और लंबे समय तक बाहर रहने या पसीना आने पर इसे दोबारा लगाने की जरूरत पड़ सकती है।

  • ग्लाइकोलिक एसिड क्रीम: टैनिंग कम करने के लिए डॉक्टर की सलाह पर ग्लाइकोलिक एसिड वाली क्रीम का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह त्वचा की ऊपरी परत की मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करती है, जिससे त्वचा की रंगत धीरे-धीरे एकसार दिख सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल