1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. नाश्ते में खाएं प्रोटीन से भरपूर स्प्राउट्स एंड चना चाट, इस तरह बनाएंगे तो आएगा चटपटा स्वाद

नाश्ते में खाएं प्रोटीन से भरपूर स्प्राउट्स एंड चना चाट, इस तरह बनाएंगे तो आएगा चटपटा स्वाद

 Written By: Ritu Raj
 Published : Sep 20, 2026 06:00 am IST,  Updated : Sep 20, 2026 06:00 am IST

अगर आप सुबह ब्रेकफास्ट में प्रोटीन से भरपूर चीज खाना चाहते हैं तो स्प्राउट्स एंड चना चाट बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यहां हम आपके लिए आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं।

नाश्ते में खाएं प्रोटीन से भरपूर स्प्राउट्स एंड चना चाट, इस तरह बनाएंगे तो आएगा चटपटा स्वाद- India TV Hindi
नाश्ते में खाएं प्रोटीन से भरपूर स्प्राउट्स एंड चना चाट, इस तरह बनाएंगे तो आएगा चटपटा स्वाद Image Source : MAGNIFIC

हेल्थ एक्सपर्ट्स सुबह में प्रोटीन से भरपूर ब्रेकफास्ट करने की सलाह देते हैं। सुबह में प्रोटीन इनटेक करने से आप पूरे दिन एनर्जेटिक रहते हैं और साथ ही माइंड भी एक्टिव रहता है। अगर आप भी सुबह के लिए प्रोटीन से भरपूर ब्रेकफास्ट की तालाश कर रहे हैं तो स्प्राउट्स और काले चने का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए एक वरदान हो सकता है। अक्सर लोग इसे उबला हुआ और सादा खाकर बोर हो जाते हैं, लेकिन थोड़े से देसी मसालों और चटपटे ट्विस्ट के साथ तैयार की गई यह चाट स्वाद में इतनी लाजवाब होती है कि हर कोई उंगलियां चाटता रह जाएगा। नोट कर लें रेसिपी। 

सामग्री

  • 1 कप अंकुरित मूंग
  • 1 कप अंकुरित या उबले हुए काले चने।
  • 1 बारीक कटा हुआ प्याज़
  • 1 बारीक कटा हुआ टमाटर
  • 1 बारीक कटी हरी मिर्च
  • 1/2 बारीक कटा खीरा
  • 1/4 कप बारीक कटा हरा धनिया
  • 1 चम्मच इमली की खट्टी-मीठी चटनी
  • 1 चम्मच हरी तीखी चटनी
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • 1/2 चम्मच भुना ज़ीरा पाउडर
  • 1/2 चम्मच चाट मसाला
  • 1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/4 चम्मच काला नमक
  • स्वादानुसार सादा नमक

स्प्राउट्स एंड चना चाट बनाने का तरीका

स्टेप 1: अगर आपको कच्चे स्प्राउट्स पचाने में दिक्कत होती है, तो अंकुरित मूंग और चने को पानी की भाप में 3-4 मिनट के लिए हल्का सा पका लें। 

स्टेप 2: अब एक बड़े मिक्सिंग बाउल में स्टीम किए हुए स्प्राउट्स और चने डालें। अब इसमें कटा हुआ प्याज़, टमाटर, खीरा और हरी मिर्च मिलाएं।

स्टेप 3: अब बाउल में काला नमक, सादा नमक, भुना ज़ीरा पाउडर, चाट मसाला और लाल मिर्च पाउडर छिड़कें।

स्टेप 4: इसके बाद इसमें हरी चटनी और इमली की खट्टी-मीठी चटनी डालें। ऊपर से नींबू का रस निचोड़ें। 

स्टेप 5: अब एक बड़े चम्मच की मदद से सभी चीज़ों को अच्छी तरह मिक्स करें ताकि मसाले और चटनियां स्प्राउट्स में मिक्स हो जाएं। 

स्टेप 6: चाट को सर्विंग बाउल में निकालें। ऊपर से ताज़ा हरा धनिया डालें और सर्व करें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल