1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बिना ब्रेड के सिर्फ आलू और सूजी से बनाएं टेस्टी नाश्ता, मिलेगा चटपटा और मजेदार स्वाद, आसान है रेसिपी

बिना ब्रेड के सिर्फ आलू और सूजी से बनाएं टेस्टी नाश्ता, मिलेगा चटपटा और मजेदार स्वाद, आसान है रेसिपी

 Written By: Bharti Singh
 Published : Sep 21, 2026 09:16 am IST,  Updated : Sep 21, 2026 09:16 am IST

बिना ब्रेड के सिर्फ आलू और सूजी से स्वादिष्ट नाश्ता बनाकर खा सकते हैं। इस ब्रेकफास्ट का स्वाद ब्रेड पकोड़ा से कहीं ज्यादा स्वादिष्ट लगेगा। बच्चे भी इसे शौक से खाएंगे। फटाफट नोट कर लें रेसिपी।

सूजी आलू का नाश्ता- India TV Hindi
सूजी आलू का नाश्ता Image Source : INDIA TV

नाश्ते में कुछ चटपटा और मजेदार खाने का मन है तो आप बिना ब्रेड के भी ब्रेड पकोड़ा बनाकर खा सकते हैं। जी हां सिर्फ सूजी और आलू से आप स्वादिष्ट नाश्ते बना सकते हैं। घर में मेहमान आने पर या कुछ मजेदार खाने का मन हो तो आप इसे फटाफट बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसकी रेसिपी भी बेहद आसान है।

आलू और सूजी का नाश्ता रेसिपी

पहला स्टेप- नाश्ते में कुछ चटपटा और मजेदार खाना है तो आलू और सूजी से स्वादिष्ट नाश्ता बनाकर खा सकते हैं। इसके लिए आपको ब्रेड की भी जरूरत नहीं होगा और स्वाद ब्रेड पकोड़ा से भी ज्यादा मजेदार लगेगा। बच्चों को भी ये ब्रेकफास्ट रेसिपी खूब पसंद आएगी। घर में मेहमान आने पर या कुछ मजेदार खाने का मन हो तो आप इस फटाफट तैयार होने वाली आसान सी ब्रेकफास्ट रेसिपी को बना सकते हैं। आप इसे डीप फ्राई या शैलो फ्राई कर सकते हैं। 

दूसरा स्टेप- इसके लिए सबसे पहले एक पैन में 1 चम्मच तेल डालें। इसमें हाफ टी स्पून सरसों के दाने, थोड़ा जीरा और 1-2 हरी मिर्च बारीक काटकर डाल दें। 1 चम्मच सफेद तिल और थोड़े चिली फ्लेक्स डालकर हल्का भून लें। अब सूजी से दोगुना पानी डालें। हम 1 कप सूजी का इस्तेमाल करेंगे तो इसमें 2 कप पानी डाल दें। स्वादानुसार नमक डालें और सारी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें।

तीसरा स्टेप- जब पानी में उबाल आने लगे तो गैस की फ्लेम को धीमा करके इसमें सूजी डाल दें। अब लगातार चलाते हुए सूजी पानी में डालते जाएं और मिक्स करते जाएं। अब इसे आटे जैसा होने तक पकाएं और गैस बंद करके इसे 5 मिनट ढककर रख दें। अब सूजी को किसी प्लेट में निकाल लें। इसे हल्का ठंडा होने दें और इसमें 2 मीडियम साइज के उबले आलू को कद्दूकस करके डाल दें।

चौथा स्टेप- इसमें 2 चम्मच बारीक कटा प्याज और बारीक कटा धनिया डालें। 2-3 चम्मच चावल का आटा डालें और 2 चम्मच पाव भाजी मसाला डालें। आप चाहें तो नॉर्मल मसाले भी डाल सकते हैं। लेकिन पाव भाजी मसाला डालने के बाद दूसरे मसाले डालने की जरूरत नहीं पड़ती है। अगर मसाला चिपके तो 1 चम्मच तेल भी डाल सकते हैं। अब एक थाली या कोई ट्रे को ग्रीस करके इसमें पूरा सूजी वाला मसाला फैलाकर चपटा कर दें।

पांचवां स्टेप- इसे आधा घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। समय पूरा होने के बाद इसे चौकोर शेप में काट लें और फिर इसे बीच से काटकर ब्रेड पकोड़ा जैसे तिकोने बना लें। अब गैस पर कड़ाही या पैन रखें और उसमें तेल गर्म कर लें। अब इसमें कटे हुए आलू और सूजी के नाश्ते को मीडियम आंच पर गोल्डन होने तक फ्राई कर लें।

सारा नाश्ता इसी तरह सेंक कर तैयार कर लें। इसे हरी चटनी या सॉस के साथ इंजॉय करें। आपको इस नाश्ते का स्वाद बहुत पसंद आएगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल