1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. हेयर फॉल, डैंड्रफ या ड्राई हेयर? एक्सपर्ट ने बताया किस समस्या में कौन सा प्रोडक्ट लगाएं?

हेयर फॉल, डैंड्रफ या ड्राई हेयर? एक्सपर्ट ने बताया किस समस्या में कौन सा प्रोडक्ट लगाएं?

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Sep 21, 2026 10:51 pm IST,  Updated : Sep 21, 2026 10:51 pm IST

अगर आप भी हेयर फॉल, डैंड्रफ और फ्रिजी हेयर जैसी कई परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो इनसे छुटकारा पाने के लिए सही हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना ज़रूरी है

हेयर फॉल के लिए बेस्ट हेयर प्रोडक्ट- India TV Hindi
हेयर फॉल के लिए बेस्ट हेयर प्रोडक्ट Image Source : UNSPLASH

आजकल बालों से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ी है। हेयर फॉल से लेकर डैंड्रफ या फिर फ्रिजी हेयर की समस्या से ज़्यादातर लोग परेशान रहते हैं। अब इन परेशानियों को कंट्रोल करने के लिए लोग कई तरह के हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, सरीन वेलेन्स के फाउंडर डॉक्टर अंकुर सरीन कहते हैं कि बालों से जुड़ी समस्या के लिए एक ही तरह के हेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना सही नहीं होता। हेयर फॉल, डैंड्रफ, ड्राईनेस या फ्रिजी बालों की जरूरत अलग-अलग होती है। ऐसे में सही समस्या के हिसाब से सही प्रोडक्ट चुनना जरूरी है। एक्सपर्ट से जानिए किस हेयर प्रॉब्लम में कौन सा प्रोडक्ट इस्तेमाल करना चाहिए।

किस हेयर प्रॉब्लम में कौन सा हेयर प्रोडक्ट्स लगाएं?

  • फ्रिजी हेयर: अगर, आपके हेयर फ्रिजी हैं तो इस समस्या को दूर करने के लिए आप हाइड्रेटिंग हेयर मिस्ट का इस्तेमाल करते हैं। हाइड्रेटिंग हेयर मिस्ट बालों को गहराई से पोषण और नमी प्रदान करता है, जिससे रूखे और बेजान बाल मुलायम बनते हैं।

  • हेयर फॉल: अगर आपका हेयर फॉल बहुत ज़्यादा हो रहा है तो आप प्रोकैपिल (Procapil) बेस सीरम का इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें, यह एक नया फॉर्मूला है जिसका इस्तेमाल बालों का झड़ना रोकने और बालों को मजबूत बनाने के लिए हेयर सीरम में किया जाता है।

  • ऑयली स्कैल्प: अगर आपका स्कैल्प बहुत ज़्यादा ऑयली है और दो दिन में ही बालों से तेल निकलने लगता है तो आप सेलिसिलिक एसिड बेस्ड शैम्पू का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह स्कैल्प के भीतर जाकर एक्स्ट्रा ऑयल, गंदगी और डेड स्किन सेल्स को साफ करता है।

  • डैंड्रफ: डैंड्रफ की वजह से न केवल स्कैल्प में इचिंग की समस्या होती है बल्कि हेयर फॉल की परेशानी भी बढ़ जाती है। ऐसे में इस परेशानी को दूर करने के लिए आप ह्यूमेक्टेंट गुणों वाला हाइलुरोनिक एसिड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • ग्रे हेयर: अगर आपके बाल सफेद होने लगे हैं तो ऐसे में इस परेशानी को कंट्रोल करने के लिए आप डार्केनिल (Darkenyl) का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह एक एक्टिव इंग्रीडिएंट है जिसका इस्तेमाल सफेद या ग्रे बालों को फिर से प्राकृतिक रूप से काला करने वाले हेयर सीरम और लोशन में किया जाता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल