1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. VIDEO: मैच से पहले कराया टॉस, फिर सीने में उठा दर्द, क्रिकेट खेलते-खेलते युवक की मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी

VIDEO: मैच से पहले कराया टॉस, फिर सीने में उठा दर्द, क्रिकेट खेलते-खेलते युवक की मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी

 Reported By: Manish Bhattacharya,  Written By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Sep 21, 2026 10:31 pm IST,  Updated : Sep 21, 2026 10:44 pm IST

घटना से पहले का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में 25 साल का युवक अपने साथियों संग मैच के लिए टॉस कर रहा है। मृतक युवक की 5 महीने पहले ही शादी हुई थी।

क्रिकेट खेलते-खेलते आया हार्ट अटैक- India TV Hindi
क्रिकेट खेलते-खेलते आया हार्ट अटैक Image Source : REPORTER INPUT

राजस्थान के दौसा जिले के महवा में युवक की क्रिकेट खेलते समय हार्ट अटैक से मौत हो गई। रामराज (25) समलेटी गांव का रहने वाला था। रविवार शाम वह दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। मैच के दौरान उसे सीने में दर्द की शिकायत हुई। इस पर साथ खेल रहे दोस्त उसे महवा अस्पताल लेकर पहुंचे। युवक को गंभीर हालत में जयपुर रेफर कर दिया गया। इसके बाद जयपुर के रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मैच से पहले का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें युवक टॉस कराते हुए दिखाई दे रहा है।

पांच महीने पहले हुई थी शादी

रामराज की पांच महीने पहले ही अप्रैल में शादी हुई थी, वह सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। मृतक का छोटा भाई राहुल मीणा (23) भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा है। रामराज के पिता समलेटी गांव में खेती करते हैं। 

सीने उठा तेज दर्द

मैच के दौरान उसे सीने में दर्द की शिकायत हुई। इस पर साथ खेल रहे दोस्त उसे महवा अस्पताल लेकर पहुंचे। युवक को गंभीर हालत में जयपुर रेफर कर दिया गया। इसके बाद जयपुर के रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मैच से पहले का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें युवक टॉस कराते हुए दिखाई दे रहा है।

सीने में दर्द के बाद ले जाया गया अस्पताल

समलेटी सरपंच रचना मीणा ने बताया, 'रामराज समलेटी रविवार को 3:30 बजे दोस्तों के साथ गांव के खेल मैदान में क्रिकेट खेल रहा था। मैच के बीच में ही रामराज के सीने में दर्द होने लगा। इस पर उसके साथी निजी कार से उसे महवा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत में उसे जयपुर रेफर कर दिया। रास्ते में दौसा के पास रामराज ने दम तोड़ दिया।'

घटना से पहले का आया वीडियो

घटना से पहले का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें रामराज अपने दोस्तों के साथ मैच से पहले टॉस कर रहा है। टॉस जीतकर उसकी टीम ने पहले बल्लेबाजी चुनी। महवा सीआई महेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि एक युवक की हार्ट अटैक से मौत की सूचना मिली। मगर परिजनों द्वारा कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है।

बता दें कि 4 महीने पहले भी समलेटी गांव के 14 साल के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। कार्तिक बैरवा (14) पुत्र अशोक बैरवा आठवीं क्लास का स्टूडेंट था।

ये भी पढ़ें: 

कानों में ईयरफोन लगाकर पटरी पर चल रहा था, और आ गई ट्रेन, 24 साल के युवक की दर्दनाक मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।