1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. क्रिकेट खेलते समय 22 वर्षीय छात्र की मौत, जमीन पर गिरा और सांस फूली, देखते ही देखते चली गई जान

क्रिकेट खेलते समय 22 वर्षीय छात्र की मौत, जमीन पर गिरा और सांस फूली, देखते ही देखते चली गई जान

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Mar 21, 2026 05:58 pm IST,  Updated : Mar 21, 2026 06:18 pm IST

बीएससी में पढ़ने वाला छात्र ईद मनाने अपने घर गया हुआ था। वह दिल्ली में रह कर पढ़ाई करता था। क्रिकेट खेलते समय उसकी सांस फूली और छात्र की मौत हो गई।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : FREEPIK

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार को क्रिकेट खेलते समय बीएससी के एक छात्र की अचानक मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि परिजन मौत की वजह दिल का दौरा मान रहे हैं और ईद से ठीक पहले हुई इस घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

दिल्ली में रह कर छात्र कर रहा था पढ़ाई 

पुलिस के मुताबिक, हरहरपुर मटकली गांव का रहने वाला 22 वर्षीय शाकिब दिल्ली में रहकर बीएससी की पढ़ाई कर रहा था। वह ईद मनाने करीब सात दिन पहले अपने घर आया था। यहीं गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान उसकी जान चली गई।

जमीन पर गिरा और सांस फूलने लगी

पुलिस ने कहा कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे शाकिब अपने दोस्तों के साथ गांव के ईदगाह के पास मैदान में क्रिकेट खेल रहा था और इसी दौरान वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा तथा उसकी सांस फूलने लगी। परिजन और दोस्त उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ट्रक से कोयले का टुकड़ा व्यक्ति पर गिरा हो गई मौत

वहीं, दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में शुक्रवार रात रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहे ट्रक से कोयले का एक बड़ा टुकड़ा मोटरसाइिकल पर रहे व्यक्ति पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल है। 

ट्रक के पीछे खड़े थे बाइक सवार

पुलिस ने बताया कि ट्रक पर कोयला लदा था और मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक ट्रक के पीछे थे। पुलिस के मुताबिक, ट्रक एनसीएल खड़िया से दुद्धीचुआ रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहा था। थाना प्रभारी कमल नयन दुबे ने बताया कि मृतक की पहचान अमित कुमार (30) के रूप में हुई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।