बालों का झड़ना आजकल एक आम समस्या बन गई है, लेकिन कई बार हमारी रोजमर्रा की आदतें ही इसे और बढ़ा देती हैं। बालों को बार-बार धोना, गीले बालों में कंघी करना या जरूरत से ज्यादा हीट स्टाइलिंग जैसी गलतियां बालों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। अगर आपका हेयर फॉल अचानक बढ़ गया है, तो अपनी हेयरकेयर रूटीन पर ध्यान देना जरूरी है। डॉ. जुश्या भाटिया सरीन के मुताबिक, कुछ हेयर केयर मिस्टेक्स को छोड़कर बालों को होने वाले नुकसान को कम करने में मदद मिल सकती है।
हेयर फॉल कंट्रोल करने के लिए इन गलतियों को न दोहराएं:
-
प्लास्टिक की जगह लकड़ी की कॉम्ब का करें इस्तेमाल: अगर आप भी बालों को सुलझाने के लिए प्लास्टिक के कॉम्ब का इस्तेमाल करती हैं तो इसकी जगह आप लकड़ी की कॉम्ब का इस्तेमाल करें। प्लास्टिक की तरह लकड़ी स्टेटिक इलेक्ट्रिसिटी पैदा नहीं करती, जिससे बाल फ्रिजी नहीं होते।
-
जंक फूड की जगह प्रोटीन रिच फूड डाइट में करें शामिल: अगर आप चाहते हैं कि हेयर फॉल की समस्या कंट्रोल हो तो अपनी डाइट बेहतर करें। आप अपनी डाइट में जंक फूड की जगह प्रोटीन रिच फूड को शामिल करें। डाइट में प्रोटीन की कमी से बाल की ग्रोथ पतली होने लगती है।
-
प्याज के तेल की जगह सीरम का करें इस्तेमाल: बालों का झड़ना रोकने के लिए प्याज के तेल की जगह का सीरम का इस्तेमाल करना एक बेहतर विकल्प हो सकता है। सीरम हल्का होता है और सिर की त्वचा में जल्दी अब्जॉर्ब हो जाता है, जिससे चिपचिपाहट नहीं होती है।
-
नॉर्मल स्क्रंचीस की जगह सिल्क वाले स्क्रंचीस का करें इस्तेमाल: अपने बालों की पोनी बनाने के लिए आप नॉर्मल रबर बैंड की जगह सिल्क वाले स्क्रंचीस एक बेहतरीन और सेहतमंद विकल्प है। इनसे बालों में फ्रिक्शन कम होता है जिससे बाल टूटते नहीं हैं।
-
फेरिटिन का स्तर होना चाहिए अच्छा: अगर आपके बाल तेजी से झड़ रहे हैं तो एक बार फेरिटिन लेवल कम हो सकता है। दरअसल, कम फेरिटिन का मतलब है शरीर में आयरन की कमी। ऐसे में फेरिटिन का स्तर कम होने पर भी हेयर फॉल की समस्या बढ़ जाती है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।