1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. शैम्पू करते समय की गई ये छोटी-छोटी गलतियां बालों को पहुंचा सकती हैं नुकसान, डॉक्टर से जानें सही तरीका

शैम्पू करते समय की गई ये छोटी-छोटी गलतियां बालों को पहुंचा सकती हैं नुकसान, डॉक्टर से जानें सही तरीका

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Aug 23, 2026 11:20 pm IST,  Updated : Aug 23, 2026 11:20 pm IST

बालों में शैम्पू करते समय की गई छोटी-छोटी गलतियां बालों और स्कैल्प की सेहत को प्रभावित कर सकती हैं। इसलिए सही मात्रा में शैम्पू का इस्तेमाल करने, स्कैल्प को हल्के हाथों से साफ करने और बहुत गर्म पानी से बाल न धोने जैसी बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

शैम्पू करने का सही तरीका - India TV Hindi
शैम्पू करने का सही तरीका Image Source : UNSPLASH

बालों की सही देखभाल के लिए सिर्फ अच्छे शैम्पू का इस्तेमाल करना ही काफी नहीं है, बल्कि उसे लगाने का तरीका भी उतना ही महत्वपूर्ण है। डॉक्टर आंचल पंथ कहती हैं कई लोग शैम्पू करते समय अनजाने में ऐसी छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे बालों में रूखापन, टूटने और स्कैल्प से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं। जरूरत से ज्यादा शैम्पू करना, बालों की लंबाई को जोर से रगड़ना या बहुत गर्म पानी का इस्तेमाल करना इनमें शामिल हो सकता है। अगर आप भी बाल धोते समय ऐसी गलतियां करते हैं, तो डॉक्टर के बताए इन जरूरी टिप्स को जरूर जानें।

बालों में शैम्पू करते समय न करें ये गलतियां 

  • हल्के गीले बालों पर शैम्पू लगाना: शैम्पू कभी भी हलके गीले बालों पर नहीं बल्कि पूरे गीले बालों पर लगाना चाहिए। शैंपू लगाने से पहले अपने बालों को पूरी तरह से गीला कर लें, ताकि उनसे पानी टपकता रहे। इससे कम शैम्पू लगेगा और झाग भी आसानी से बनेगा। आपको कम ज़ोर लगाना पड़ेगा और झाग बनाने के लिए बालों को ज़्यादा रगड़ना नहीं पड़ेगा, जिससे बाल सुरक्षित रहेंगे। शैम्पू करने से पहले बालों को अच्छी तरह गीला करना न भूलें।

  • शैम्पू को बहुत जल्दी धो लेना: शैम्पू में ऐसे तत्व होते हैं जो सीबम (तेल) को तोड़ते हैं और स्कैल्प को साफ करने में मदद करते हैं। इन तत्वों को असर करने के लिए शैम्पू को स्कैल्प पर 3-5 मिनट तक लगा रहने दें। इससे स्कैल्प ज़्यादा अच्छी तरह साफ होगा।

  • सिर्फ स्कैल्प के ऊपरी हिस्से पर शैम्पू लगाना: शैम्पू पूरे स्कैल्प पर लगाना चाहिए। हम अक्सर ऊपर की तरफ ज़्यादा शैम्पू लगाते हैं और पीछे के हिस्से पर बहुत कम। इसी हिस्से में डैंड्रफ और जूँ की समस्या ज़्यादा होती है। ध्यान रखें कि शैम्पू पूरे स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाया जाए।

  • सिर्फ मेडिकेटेड शैम्पू का इस्तेमाल करना: पहले मेडिकेटेड शैम्पू का इस्तेमाल करें और उसके बाद रेगुलर शैम्पू का इस्तेमाल करें। मेडिकेटेड शैम्पू डैंड्रफ, सेबोरिक डर्मेटाइटिस, सोरायसिस आदि के लिए बताए जाते हैं। ये स्कैल्प पर पपड़ी जमने की समस्या को कम करने के लिए बनाए जाते हैं, लेकिन कॉस्मेटिक रूप से उतने अच्छे नहीं होते। इनसे बाल रूखे और बेजान हो सकते हैं। चमक और मुलायमपन वापस लाने के लिए मेडिकेटेड शैम्पू के बाद हमेशा रेगुलर शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल