बॉलीवुड सेलिब्रेटी जहां अपनी एक्टिंग से अपने फैंस को इंप्रेस कर लेते हैं। वहीं स्टार्स अपनी फिटनेस को लेकर भी वह काफी सजग है। अधिकतर बॉलीवुड स्टार्स जिम में पसीना बहाते हुए नजर आ जाते हैं। अगर फिटनेस के साथ-साथ स्टाइलिश न दिखें। ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। कंगना रनौत, सारा अली खान, मलाइका अरोड़ा से लेकर जाह्नवी, शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूज जिम के बाहर स्टाइलिश अंदाज में नजर आ जाते है। उनकी हर एक तस्वीर सोशल मीडिया में काफी वायरल होती रहती हैं। लेटेस्ट जिम लुक की बात करें तो जाह्नवी से लेकर मीरा राजपूत काफी स्टनिंग अवतार में नजर आईं।
जाह्नवी कपूर हमेशा अपने स्टाइल सेंस के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। एयरपोर्ट, पार्टी या फिर जिम लुक की बात करें तो हर एक में बिंदास नजर आती है। लेटेस्ट लुक की बात करें तो वह स्टाइलिश ऑरेंज कलर के जिम आउटफिट्स पहने हुए नज़र आईं।
इस लुक के साथ उन्होंने ग्लोसी लिपस्टिक और हाई बन बनाया हुआ था।
Bigg Boss 13: पंजाबी कुड़ी हिमांशी खुराना अपने स्टाइल से देती हैं टीवी एक्ट्रेसेस को मात, देखें तस्वीरें