1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. पिंक कलर के सलवार सूट में गोल्डन टेंपल पहुंची मलाइका अरोड़ा, फोटो हो रही है वायरल

पिंक कलर के सलवार सूट में गोल्डन टेंपल पहुंची मलाइका अरोड़ा, फोटो हो रही है वायरल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 06, 2019 02:29 pm IST,  Updated : Nov 06, 2019 02:34 pm IST

बॉलीवुड की मोस्ट स्टाइलिश मॉडल और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एक बार फिर से अपनी फोटो की वजह से सुर्खियों में है।

मलाइका अरोड़ा पिंक...- India TV Hindi
मलाइका अरोड़ा पिंक कलर की ड्रेस में पहुंची गोल्डन टेंपल

बॉलीवुड की मोस्ट स्टाइलिश मॉडल और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एक बार फिर से अपनी फोटो की वजह से सुर्खियों में है। जैसा कि आप जानते हैं मलाइका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं हाल ही में मलाइका ने अपनी एक बेहद प्यारी सी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस फोटो में मलाइका पिंक कलर की सलवार सूट पहने हुए हैं और बैकग्राउंड में गोल्डन टेंपल दिख रहा है। इससे यह बात तो साफ हो गई है कि मलाइका इन दिनों अपने खास दोस्तों के साथ पंजाब के गोल्डन टेंपल दर्शन कर पहुंची हैं। 

मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा

यह फोटो मलाइका अरोड़ा ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वो अमृतसर के गोल्डन टेंपल में स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही हैं। बता दें कि गुरूद्वारे पहुंची मलाइका ने सिर को अपने दुपट्टे से ढ़का हुआ है। इस पूरे लुक में मलाइका बेहद सिंपल लुक में नजर आ रही हैं।

मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा

बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने इस तस्वीर को इस खास कैप्शन के साथ शेयर किया है, 'अमृतसर, गोल्डन टैंपल, वाहेगुरू, सबके लिए ब्लेसिंग'। सिर्फ इतना ही नहीं मलाइका ने अपनी पोस्ट के साथ गोल्डन टैंपल की एक 'बूमरैंग वीडियो' भी शेयर की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल