Raw Trailer Lunch: बॉलीवुड हॉटी जॉन अब्राहम जल्द ही फिल्म रोमियो अकबर वॉल्टर (रॉ) में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ मौनी रॉय दिखेंगी। आज ट्रेलर लांच में मौनी का ग्लैमर अंदाज देखने को मिला।
मौनी के लुक की बात करें तो उन्होंने Label Neha Poddar के कलेक्शन से खूबसूरत फ्रिल पिंक कलर की साड़ी में नजर आईं। इसके साथ ब्लैक कलर का फुल स्लीव्स ब्लाउज और कमर में Gucci ब्रांड की बेल्ट लगाई हुई थी। जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थी।
मौनी ने अपने लुक को लाइट मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक और मेसी पौनीटेल से कंप्लीट किया।
john abraham and mouni roy
फिल्म की बात करें ये फिल्म एक देशभक्त की सच्ची कहानी पर आधारित है, जिसमें देश के लिए उसके बलिदान, देशभक्ति और प्यार को दिखाया जाएगा।। ये फिल्म 1971 में हुए युद्ध को भी दर्शाती है।
john abraham and mouni roy
इस ट्रेलर में जॉन के अलग-अलग लुक देखने को मिल रहे हैं। कभी पुलिस के रूप में तो कभी जख्मी शख्स के रूप में जॉन के एक्सप्रेशन्स देखने लायक है।