'मणिकर्णिका' की रैप-अप पार्टी के दौरान दिखा कंगना रनौत का ग्लैमरस अवतार, देखें तस्वीरें
'मणिकर्णिका' की रैप-अप पार्टी के दौरान दिखा कंगना रनौत का ग्लैमरस अवतार, देखें तस्वीरें
India TV Lifestyle Desk
Published : Oct 16, 2018 04:16 pm IST, Updated : Oct 16, 2018 04:16 pm IST
मणिकर्णिका फिल्म की रैप अप पार्टी के दौरान कंगना रनौत काफी ग्लैमरस अवतार में नजर आईं। उनके आते ही हर कोई कंगना को ही देखता रह गया।
Image Source : INSTRAGRAMKangana Ranaut
नई दिल्ली: कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ धांसी की शूटिंग कर फ्री हुई है। जिसके बाद पूरी कास्ट और क्य्रू ने जमकर इस पल को सेलीब्रेट किया। रैप अप पार्टी के दौरान कंगना रनौत काफी ग्लैमरस अवतार में नजर आईं। उनके आते ही हर कोई कंगना को ही देखता रह गया।
आपको बता दें कि इस पार्टी में कंगना रोज गोल्ड शिमर ड्रेस पहने हुए थीं इसके साथ उन्होंने बहुत कम मेकअप कर रखा था। इसके साथ ही डार्क लिपस्टिक में काफी खूबसूरत नजर आ रही थी।
इस खूबसूरत ड्रेस की बात करें तो यह Gauri & Nainika के कलेक्शन में से एक थी। वहीं मेकअप लवलीन रामचंदानी से किया है और स्टाइल संजय कुमार दौहलिया दी है।
बता दें कि मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी से टीवी स्टार अंकिता लोखंडे भी बॉलिवुड डेब्यू कर रही है। फिल्म कई वजहों से सुर्खियों में रह चुकी है और 25 जनवरी 2019 को रिलीज होगी।