1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. BTFW 2018: सुष्मिता सेन राजकुमारी अवतार की तस्वीरें देख आप हो जाएंगे उनके मुरीद

BTFW 2018: सुष्मिता सेन राजकुमारी अवतार की तस्वीरें देख आप हो जाएंगे उनके मुरीद

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 15, 2018 04:15 pm IST,  Updated : Oct 15, 2018 04:15 pm IST

बॉम्बे फैशन वीक के ग्रांड फिनाले पर 42 साल की उम्र में शो-स्पटापर बनी सुष्मिता से व्हाइट-यैलो कॉम्बिनेशन का ऑफ शोल्डर फ्लोरल गाउन पहना हुआ था। देखें तस्वीरें।

Sushmita Sen- India TV Hindi
Sushmita Sen Image Source : YOGEN SHAH

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स रह चुकी सुष्मिता सेन अपनी फिटनेस और गॉजियस ब्यूटी के कारण हमेशा सुर्खियों में रहती है। हाल में ही लोट्स मेक अप इंडिया पैशन वीक पर अपने जलवे बिखरने के बाद बॉम्बे फैशन वीक के ग्रांड फिनाले पर भी हर किसी को अपना दीवाना बना दिया। जी हां सुष्मिता सेन ने एक बार फिर अपनी खूबसूरती और अदाओं से हर किसी को घायल किया। इस बार सुष्मिता फैशन डिजाइनर नीता लुल्ला के लिए रैंप वॉक किया।

बॉम्बे फैशन वीक के ग्रांड फिनाले पर 42 साल की उम्र में शो-स्पटापर बनी सुष्मिता से व्हाइट-यैलो कॉम्बिनेशन का ऑफ शोल्डर फ्लोरल गाउन पहना हुआ था। इसके साथ उन्होंने बडे-बड़े ईयरिंग्स और हेयरस्टाइल में 'बन' बनाई हुई थी। जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। (PHOTOS: देखिए प्रियंका चोपड़ा का रेड हॉट अवतार, ड्रेस की कीमत उड़ा देगी आपकी होश )

Sushmita Sen
Sushmita Sen

सुष्मिता ने अपना वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, 'नीता लु्ुल्ला तुम रॉकस्टार हो। क्या बेहतरीन ग्रांड फिनाले था। जिसमें मैं बिल्कुल राजकुमारी की तरीके लगी। मैंने आपकी शोस्टॉपर होने का आनंद खूब लिया।'  (Lotus Make-Up India Fashion Week: सुष्मिता सेन ने बिखेंरा रैंप पर जलवा, हर कोई हो गया उनका दीवाना)

सुष्मिता सेन इस बारे में कहा है कि वह नीता की डिज़ाइन को काफी पसंद भी करती हैं क्योंकि वो हमेशा ही कुछ ऐसा लेकर आती हैं जो बेहद ही खूबसूरत होती हैं जिन्हें देखकर आपकी धड़कनें रुक जाएं। इसी के साथ आपको बता डैम, सुष्मिता सेन लम्बे समय बाद बॉलीवुड में वापसी करने वाली हैं जिसमें वो एक पुलिस वाली का किरदार निभाएंगी। फिल्म जल्दी ही रिलीज़ की जाएगी।

Nita Lulla Collection
Nita Lulla Collection

फैशन डिजाइनर नीत लुला लुल्ला ने कई ट्रेडिशनल अवतार अवतार को पेश किया। उनका कलेक्शन काबिले तारीफ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल