1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. PHOTOS: देखिए प्रियंका चोपड़ा का रेड हॉट अवतार, ड्रेस की कीमत उड़ा देगी आपकी होश

PHOTOS: देखिए प्रियंका चोपड़ा का रेड हॉट अवतार, ड्रेस की कीमत उड़ा देगी आपकी होश

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 15, 2018 10:41 am IST,  Updated : Oct 15, 2018 01:05 pm IST

यंका चोपड़ा की मूवी 'द स्काई इज पिंक' को शनिवार को लॉन्च किया गया। फिल्म की मुहूर्त पर डॉयरेक्टर सोनाली बोस, प्रोड्यूसर सिद्दार्थ रॉय कपूर को लंदन की गली में फिल्म का पहला मुहूर्त शूट किया गया।

priyanka chopra- India TV Hindi
priyanka chopra

नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा की मूवी 'द स्काई इज पिंक' को शनिवार को लॉन्च किया गया। फिल्म की मुहूर्त पर डॉयरेक्टर सोनाली बोस, प्रोड्यूसर सिद्दार्थ रॉय कपूर को लंदन की गली में फिल्म का पहला मुहूर्त शूट किया गया। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने जबरदस्त फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। फिर बात चाहे किसी इवेंट की हो या एयरपोर्ट लुक की वह हमेशा अपने स्टाइल से लोगों का दिल जीतने में कामयाब होती हैं। इन दिनों प्रियंका की रेड ड्रेस में कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। जिसके बाद प्रियंका के लुक की ही नहीं उनकी इस ड्रेस की भी काफी चर्चा हो रही है।(Lotus Make-Up Fashion Week Finale: हुमा कुरैशी इस ऑफ व्हाइट ड्रेस में किसी परी से कम नहीं लग रहीं थी)

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही इन तस्वीरों में प्रियंका ने V-Neck Akris स्कर्ट पहनी हुई है। प्रियंका ने रेड टॉप के साथ रेड स्कर्ट के कॉम्बिनेशन को बहुत शानदार तरीके से कैरी किया हुआ है, लेकिन इसकी चर्चा की वजह इसकी कीमत है।(नमस्ते इंग्लैंड' की रिलीज से पहले परिणीति चोपड़ा का बदला अंदाज, आप भी देखें तस्वीरें)

बॉलीवुड लाइफ की खबर के मुताबिक, प्रियंका द्वारा पहनी गई शर्ट की कीमत 1,02,325 लाख है। इसके अलावा इसके साथ उन्होंने जो स्कर्ट पहनी है उसकी कीमत 1,75,939 रुपए है। तो कुल मिलाकर उनकी ड्रेस की कीमत 2,78,624 रुपए है।

इससे पहले प्रियंका अपने एक एयरपोर्ट लुक को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही थी। उन्होंने ग्रे ट्राउजर-शर्ट पहना हुआ था, जिसे सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी अब तक की सबसे खराब ड्रेस बताया था।

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका 'द स्काई इज पिंक' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर होंगे। फिल्म में प्रियंका और फरहान एक ऐसी बच्ची के माता-पिता की भूमिका में होंगे जो रोग प्रतिरोधी क्षमता की कमी से ग्रसित है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल