1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब सुष्मिता सेन ने किया नोरा फतेही वाले 'दिलबर' गाने पर डांस, प्रूव किया उनका कोई मेल नहीं

जब सुष्मिता सेन ने किया नोरा फतेही वाले 'दिलबर' गाने पर डांस, प्रूव किया उनका कोई मेल नहीं

 Published : Sep 20, 2018 02:36 pm IST,  Updated : Sep 20, 2018 02:41 pm IST

क्या हो अगर सुष्मिता सेन नये वाले दिलबर गाने पर अपनी कमर हिलाए।

Sushmita Sen- India TV Hindi
Sushmita Sen

नई दिल्ली: नोरा फतेही के गाने ‘दिलबर’ ने खूब धूम मचाई। ‘सत्यमेव जयते’ के इस गाने ने यूट्यूब ग्लोबल लिस्ट में नंबर वन पर जगह बनाई और भारत के सबसे तेज 100 मिलियन व्यूज तक पहुंचने वाला गाना बन गया। यह गाना 90’s के आइकॉनिक सॉन्ग का रीमेक था। ओरिजनल गाना सुष्मिता सेन पर फिल्माया गया था। जो फिल्म ‘सिर्फ तुम’ में इस्तेमाल किया गया था।

लेकिन क्या हो अगर सुष्मिता सेन नये वाले दिलबर गाने पर अपनी कमर हिलाए। सुष्मिता सेन का कोई मुकाबला नहीं हैं, हाल ही में उन्होंने नए वाले दिलबर गाने पर डांस किया और सारी लाइमलाइट छीन ले गईं। वीडियो पोस्ट करते हुए सुष्मिता ने लिखा है- दिलबर हमेशा एक फीलिंग थी।

खुद नोरा फतेही ने भी सुष्मिता की तारीफ की। सुष्मिता के गाने पर नोरा ने कमेंट करते हुए लिखा- ओमजी, यस, आई लव यू। कोई भी आपके आस-पास नहीं पहुंच सकता। लीजेंड।

Sushmita Sen
Sushmita Sen

इससे पहले सुष्मिता सेन दिलबर गाने की तारीफ करते हुए इसे फैनटास्टिक बताया था। हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि वो पुराना वाला दिलबर गाना ज्यादा पसंद करती हैं।

अमरीका में दिए इंटरव्यू में निक ने बताया प्रियंका क्यों हैं उनकी खास?

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का नया पोस्टर आया सामने

Bigg Boss 12: जानिए पहले हफ्ते कौन-कौन हुआ नॉमिनेट?

Bigg Boss 12: अनूप जलोटा से रिलेशन की खबर सदमे में जसलीन के पिता

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन