नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर अपने स्टाइल और फिटनेस को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। इसी बीच उन्होंने लैक्मे फैशन वीक 2018 के फिनाले में रैंप वॉक किया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही हैं। करीना ने अपनी अदाओं और खूबसूरती से हर किसी की दिल चुरा लिया।
करीना कपूर लैक्मे फैशन वीक के पिनाले में सिल्वर गाउन में नजर आईं। उनके रैंप में आते ही हर किसी की निगाहे उन्हीं पर टिकी रह गई। करीना फैशन डिजायनर मोनिशा जयसिंग की शो-स्टॉपर बनीं। मोनिशा की ओडियंश में करण जौहर, जया बच्चन, सुजैन खान सहित कई सेलेब्रिटीज से पेश किया। (Lakme Fashion Week 2018: जाह्नवी, मलाइका, नेहा धूपिया समेत इन हसीनाओं ने रैंप पर लगाईं आग, देखें तस्वीरें )
फैशन शो में करीना ने सिल्वर गाउन के साथ सॉफ्ट कर्ल हेयर और न्यूड मेकअप में नजर आईं।
Image Source : Yogen ShahKareena kapoor
बेहद शालीनता और कॉन्फिडेंस के साथ करीना ने रैम्प वॉक कर ऑडियंस का दिल जीत लिया।
करीना कपूर आखिरी बार फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में दिखाई दी थीं। इन दिनों वह कुछ एड की शूटिंग पर विजी है।