बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन एक बार फिर अपनी फिल्म से धमाल मचाने आ रहे हैं। वह बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म 'पति पत्नी और वो' में स्क्रीन शेयर करते हुए नज़र आएंगे। हाल में ही इस फिल्म के पोस्टर्स रिलीज हुए है। वहीं दूसरी ओर यह तीनों स्टार्स एक साथ रैंपवॉक करते हुए नज़र आएं।
कार्तिक आर्यन के साथ भूमि और अनन्या के साथ फैशन डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला के ब्राइडल कलेक्शन को पेश किया। तीनों स्टार्स ने ट्रेडिशनल अवतार में हर किसी को अपना दीवाना बना रहे थे।
फेस्टिवल के लिए बेस्ट है सोनम कपूर का लेटेस्ट साड़ी लुक, देखें तस्वीरें
कार्तिक आर्यन के लुक की बात करें तो वह अपनी फिल्म के किरदार 'चिंटू त्यागी' के लुक में नज़र आए। उन्होंने व्हाइट कलर की शेरवानी के साथ पिंक-गोल्डन एब्राइड्री वाला लॉंग जैकेट पहना हुआ था।
वहीं भूमि पेडनेकर के लुक की बात करें तो वह पर्पल कलर के लहंगे में नज़र आईं। जिसमें खूबसूरत गोल्डन-सिल्वर वर्क किया गया था।