1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Photos: इस पीले रंग की ड्रेस में करीना कपूर लग रही हैं बेहद खूबसूरत देखिए दिलकश तस्वीरें

Photos: इस पीले रंग की ड्रेस में करीना कपूर लग रही हैं बेहद खूबसूरत देखिए दिलकश तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 15, 2019 11:21 am IST,  Updated : Oct 15, 2019 11:31 am IST

करीना कपूर खान अपने शो Ishq 104.8FM सीजन 2 के दौरान काफी दिलकश अंदाज में नजर आईं।

kareena kapoor- India TV Hindi
kareena kapoor

करीना कपूर खान अपने शो Ishq 104.8FM सीजन 2 के दौरान काफी दिलकश अंदाज में नजर आईं। करीना की स्टाइलिश अंदाज का तो हर कोई दीवाना है लेकिन सबसे दिलचस्प बात यह है कि करीना कपूर को आप कहीं भी स्पॉट करें जैसे जिम, फंक्शन या किसी पार्टी के दौरान वह हर वक्त ग्लैमरस अंदाज में ही नजर आती हैं। बता दें कि हाल ही में करीना कपूर एक इवेंट में आलिया भट्ट के साथ पहुंची। यह इवेंट काफी सुर्खियों में है क्योंकि इस दौरान आलिया और करीना से ऐसे दिलचस्प सवाल किये गए जिसे सुनकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

बता दें कि इस इवेंट के दौरान करन ने आलिया से पूछा कि आपने सोचा था कि आप करीना की भाभी बनेंगी? आलिया इसपर कुछ बोलती उससे पहले करीना कहती हैं कि जिस दिन आलिया-रणबीर की शादी होगी, "उस दिन मुझे बेहद खुशी होगी।" हालांकि, इसके बाद आलिया ने भी शर्माते हुए कहा, " मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा कुछ होगा।"

ये भी पढ़ें:

दुल्हन के लिबास में बेहद खूबसूरत दिखीं सोनम कपूर, डिजाइनर अभिनव मिश्रा के लिए किया रैंप वॉक

ऐश्वर्या राय बच्चन 'बॉस लुक' में हॉलीवुड फिल्म 'मेलफीसिएंट' ट्रेलर लांच में पहुंची, देखें स्टनिंग तस्वीरें

सनी लियोनी, दिव्यांका त्रिपाठी, हिना खान ने अपने ग्लैमरस लुक से 'गोल्ड अवॉर्ड' नाइट में लगा दिए चार चांद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल