1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. ऐश्वर्या राय बच्चन 'बॉस लुक' में हॉलीवुड फिल्म 'मेलफीसिएंट' ट्रेलर लांच में पहुंची, देखें स्टनिंग तस्वीरें

ऐश्वर्या राय बच्चन 'बॉस लुक' में हॉलीवुड फिल्म 'मेलफीसिएंट' ट्रेलर लांच में पहुंची, देखें स्टनिंग तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 14, 2019 02:16 pm IST,  Updated : Oct 14, 2019 02:19 pm IST

ऐश्वर्या हॉलीवुड फिल्म मेलफीसिएंट द मिस्ट्रेस ऑफ एविल के ट्रेलर लांच में स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। देखें तस्वीरें।

Aishwarya rai- India TV Hindi
Aishwarya rai Image Source : YOGEN SHAH

बॉलीवुड अभिनेत्री और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की बहू ऐश्वर्या राय अपनी एक्टिंग के साथ-साथ फैशन सेंस के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह हर एक लुक से अपने फैंस का दिल जीत लेती हैं। हाल में ही ऐश्वर्या हॉलीवुड फिल्म मेलफीसिएंट द मिस्ट्रेस ऑफ एविल के ट्रेलर लांच में स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं।

ऐश्वर्या राय के लुक की बात करें तो वह एकदम ब्लैक लुक में नजर आईं। उन्होंने ब्लैक-कोट पैंट के साथ अपने लुक को पूरा किया।

Aishwarya rai
Aishwarya rai

उस लुक के साथ ऐश्वर्या ने मिनिमल मेकअप, ग्लोसी लिपस्टिक के साथ हेयर ओपन किया हुआ था। वह इस लुक में काफी खूबसूरत नजर आ रही थी।

सनी लियोनी, दिव्यांका त्रिपाठी, हिना खान ने अपने ग्लैमरस लुक से 'गोल्ड अवॉर्ड' नाइट में लगा दिए चार चांद

Aishwarya rai
Aishwarya rai

आपको बता दें कि ऐश्वर्या ने इस लिए ब्लैक लुक अपनाया क्योंकि 'मेलफीसिएंट द मिस्ट्रेस ऑफ एविल' फिल्म के हिंदी वर्जन में आवाज की डबिंग ऐश ने की है। इस फिल्म में हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलीना जोली की आवाज की डबिंग कर रही है। जो इस फिल्म में लीड रोल कर रही है। वह इस पूरी फिल्म में ब्लैक कलर के आउटफिट्स में ही नजर आती हैं।

Aishwarya rai
Aishwarya rai

इस फिल्म में डबिंग करने के साथ ही ऐश्वर्या डिजनी युनिवर्स का हिस्सा बन गई हैं। यह फिल्म इंग्लिश और हिंदी दोनों वर्जन 18 अक्टूबर 2019 को रिलीज हो रही है।

Made In China: प्रमोशन के दौरान राजकुमार राव के साथ स्टनिंग अवतार में नज़र आईं मौनी रॉय, देखें तस्वीरें

Aishwarya rai
Aishwarya rai

वहीं ऐश्वर्या राय आखिरी बार राजकुमार राव और अनिल कपूर के साथ फिल्म 'फन्ने खान' में नजर आईं थी। इसके अलावा वह अन्य किसी फिल्म में अभी नजर नहीं आने वाली हैं।

Aishwarya rai
Aishwarya rai

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल