1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. दुल्हन के लिबास में बेहद खूबसूरत दिखीं सोनम कपूर, डिजाइनर अभिनव मिश्रा के लिए किया रैंप वॉक

दुल्हन के लिबास में बेहद खूबसूरत दिखीं सोनम कपूर, डिजाइनर अभिनव मिश्रा के लिए किया रैंप वॉक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 15, 2019 07:24 am IST,  Updated : Oct 15, 2019 07:24 am IST

सोनम कपूर ने दिल्ली में आयोजिक फैशन शो में फैशन डिजाइनर अभिनव मिश्रा के लिए रैंप वॉक किया। देखें तस्वीरें।

Sonam kapoor- India TV Hindi
Sonam kapoor Image Source : INSTRAGRAM

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर अपनी एक्टिंग के साथ-साथ फैशन सेंस के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोनम बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री है जो फैशन को लेकर एक्सपेरिमेंट करने में पीछे नहीं हटती हैं। उनका हर एक लुक हटकर होता है फिर चाहे बात ट्रेडिशनल लुक की हो या फिर वेस्टर्न लुक की। हाल में ही सोनम कपूर ट्रेडिशनल अवतार में बेहद खूबसूरत नजर आईं। 

दिल्ली में आयोजित फैशन शो में सोनम कपूर ने खूबसूरत अंदाज में शिरकत की। जब वह रैंपवॉक के लिए आईं हर किसी की निगाहें उन्हीं पर जाकर टिक गई। सोनम कपूर के लुक की बात करें तो उन्होंने फैशन डिजाइनर अभिनव मिश्रा के कलेक्शन को पेश किया। जिसमें उन्होंने पिंक कलर के लहंगा चुनरी पहना।

sonam kapoor
Image Source : YOGEN SHAHsonam kapoor

सोनम कपूर ने बेबी पिंक कलर का लहंगा चुनरी पहना। जिसमें मिरर वर्क किया गया था। इस लहंगे में सोनम बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।

Made In China: प्रमोशन के दौरान राजकुमार राव के साथ स्टनिंग अवतार में नज़र आईं मौनी रॉय, देखें तस्वीरें

sonam kapoor
sonam kapoor

सोनम ने इस लुक के साथ मिनिमल मेकअप, पिंक न्यूड लिपस्टिक के साथ बालों में लोअर बन बनाया हुआ था। जिसमें उन्होंने गजरा भी लगाया।

sonam kapoor
sonam kapoor

सोनम कपूर की ज्वैलरी की बात करें तो मांगबेदी के साथ खूबसूरत चोकर पहना। इसके साथ ही हाथों में खूबसूरत रिंग के साथ अपने लुक को पूरा किया।

Karwa Chauth 2019: इस करवा चौथ ट्राई करें ये खूबसूरत और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स

sonam kapoor
sonam kapoor

इस लुक के साथ सोनम ने अपना पल्लू सिर पर डाला। जो उन्होंने एकदम नई नवेली दुल्हन की तरह लुक दे रहा था। इस लुक को देखकर फैंस उनकी काफी तारीफ कर रहे है।

सोनम कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार अभिषेक शर्मा की निर्देशित फिल्म 'द जोया फैक्टर' में नजर आईं थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस में ज्यादा धमाल नहीं मचा पाई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल