Ali Abbas Birthday Party: जाने-माने डायरेक्टर अली अब्बास ज़फर ने बीते कल अपने बर्थडे पर एक पार्टी रखी थी। इस बर्थडे पार्टी में सलमान खान, कटरीना कैफ उनकी बहन इज़ाबेल, सुनिल ग्रोवर, भूमि पेडनेकर,दिशा पटानी, जैकी श्रॉफ और तब्बू सहित कई दिग्गज हस्तियां मौजूद रहीं। इस मौके पर सभी बॉलीवुड सितारे अपने-अपने अंदाज़ में पोज़ देते दिखाई दिए। लेकिन हर किसी का ध्यान कटरीना और उनकी बहन इसाबेल ने अपनी ओर खींचा। देखें बर्थडे पर सेलेब्रिटी किस अंदाज़ में आई नज़र।
कटरीना कैफ अपनी बहन इज़ाबेल के साथ नज़र आईं। पार्टी में आते ही हर कोई उन्हें ही देखता रहता गया। उनके लुक की बात करें तो वह रेड कलर की ड्रेस में दिखीं। इसके साथ ही लाइट मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक और कर्ली हेयर में नजर आईं।
वहीं उनकी बहन इसाबेल व्हाइट कलर के कॉप टॉप और ब्लैक कलर के प्लाज़ो में काफी खूबसूरत नजर आईं। अपने लुक को पूरा करने के लिए लाइट मेकअप नूड लिपस्टिक के साथ कानों में गोल्डन कलर के हुक पहने हुए नजर आईं।
सलमान खान अपने दबंग अंदाज़ में पार्टी में नज़र आए। इस दौरान वह ब्लैक कलर की टी-शर्ट और जीन्स पहने नज़र आए। साथ ही हमेशा की तरह उन्होंने हाथ में नीले रंग का ब्रेस्लेट पहना हुआ था।