1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सोनम कपूर की इस रेड गाउन की कीमत इतनी कि आप घूम आएंगे सिंगापुर

सोनम कपूर की इस रेड गाउन की कीमत इतनी कि आप घूम आएंगे सिंगापुर

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Jan 17, 2019 04:53 pm IST,  Updated : Jan 17, 2019 04:53 pm IST

Sonam Kapoor Red Dress cost: पिछले दिनों सोनम अपनी एक फ्रेंड की शादी अटेंड करने के लिए गोवा गई थीं। यहां से उनका एक लुक सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा था। इसमें वह रेड कलर के गाउन में नजर आ रही थीं। जानें इसकी कीमत।

Sonam kapoor- India TV Hindi
Sonam kapoor Image Source : INSTRAGRAM/SONAM KAPOOR

Sonam Kapoor Red Dress Cost:  पिछले दिनों सोनम कपूर अपनी एक फ्रेंड की शादी अटेंड करने के लिए गोवा गई थीं। यहां से उनका एक लुक सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा था। इसमें वह रेड कलर के गाउन में नजर आ रही थीं। जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। जिसमें फैंस दमकर तारीफ कर रहे है।

सोनम ने अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने डायमंड चोकर नेकपीस और राउंड सनग्लास लगाकर किया। सोनम का ये खूबसूरत गाउन Alex Perry ब्रांड के Fall2018 के कलेक्शन से था।

 Alex Perry
Image Source : ALEX PERRY  Alex Perry

अब इसकी कीमत की बात करें तो यह ऑफर में $1,909.09 यानी करीब 1 लाख 35 हजार रुपए कै है। वहीं बिना ऑफर की बात करें तो यह $3,054.55 यानी करीब 2 लाख 16 हजार का है।

हम इस बात को अच्छी तरह से जानते है कि सोनम कपूर का नाम उन अभिनेत्रियों में है जिन्हें नामी ब्रांड के कपड़े पहनने का शौक है। वह हमेशा ब्रांडेड और कीमती कपड़ों में ही स्पॉट होती है।

आपको बता दें कि सोनम फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' (Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga) में अनिल कपूर (Anil Kapoor) के साथ नजर आने वाली है। इसके अलावा इस फिल्म में राजकुमार राव (Rajkumar Rao) और जूही चावला (Juhi Chwala) जैसे दमदार कलाकारों की टोली नजर आएगी। फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी द्वारा निर्मित है। शैली चोपड़ा द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1 फरवरी 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल