बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ अपने फैशनसेंस कारण हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। कटरीना कैफ डायरेक्टर रोहित शेट्टी के साथ रणवीर सिंह के नए रियलिटी शो ‘द बिग पिक्चर' में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सूर्यवंशी' को प्रमोट करने पहुंची थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आने वाले हैं। प्रमोशन के दौरान कटरीना ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं तो फैंस मानों उनके दीवाने हो गए।
कटरीना के लुक की बात करें तो उन्होंने फैशन डिजाइनर सब्यासाची मुखर्जी के कलेक्शन से ऑरेंज कलर की साड़ी कैरी की, जिसमें गोटी-पट्टी बॉर्डर के साथ गोल्डन एंब्राइंड्री की गई है। इस साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने फ्लोरल हैवी इंब्राइड्री किया हुआ ब्लाउज पहना था। इस सुंदर साड़ी में वो पारंपरिक लेकिन खूबसूरत लुक से सबकाक दिल चुरा रही थीं।
Image Source : yogen shahKatrina Kaif looks stunning in Sabyasachi saree
कटरीना ने इस लुक के साथ मिनिमल मेकअप, ग्लोसी पिंक लिपस्टिक के साथ छोटी सी बिंदी लगाईं। वहीं हेयरस्टाइल में बालों को खुला रखा। इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने खूबसूरत ईयररिंग्स कैरी किए।
चेहरे पर निखार लाने के लिए एलोवेरा में मिलाएं ये 1 चीज, दाग-धब्बों से भी मिलेगा छुटकारा
Image Source : yogen shahKatrina Kaif looks stunning in Sabyasachi Saree
कटरीना कैफ का ये लुक फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। प्रमोशन के दौरान पहले भी कटरीना ट्रेडिशनल अवतार में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने पिंक कलर का फ्लोरल लंहगा पहना था, जिसमें वह बेहद प्यारी नजर आ रही थी।
बता दें, सूर्यवंशी में कटरीना कैफ फीमेल लीड रोल प्ले कर रही हैं। 21 अक्टूबर को फिल्म का पहला सॉन्ग भी रिलीज होने जा रहा है। जिसका टाइटल है आईला रे आईला। वहीं रोहित शेट्टी की यह फिल्म 5 नवंबर को रिलीज होने वाली है।
कटरीना को वापस एक्शन में देखने के लिए प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित यह फिल्म दिवाली पर दर्शकों के लिए एकदम सही है। वह लंबे समय के बाद अक्षय कुमार के साथ पर्दे पर नजर आएंगी।
कटरीना कैफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही ‘फोन भूत’, 'सूर्यवंशी', ‘टाइगर 3’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा कटरीना कैफ डायरेक्टर गुरमीत सिंह की फिल्म में ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ काम करती दिखाई देंगी।
Latest Lifestyle News