फैशन डिजाइनर रितु कुमार के लेटेस्ट कलेक्शन के लिए कियारा आडवाणी ने शूट किया वीडियो
फैशन डिजाइनर रितु कुमार के लेटेस्ट कलेक्शन के लिए कियारा आडवाणी ने शूट किया वीडियो
India TV Lifestyle Desk
Published : Sep 25, 2019 11:27 pm IST, Updated : Sep 25, 2019 11:27 pm IST
बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी लेबल रितु कुमार की हालिया ऑटम/विंटर कलेक्शन का नया चेहरा बनी हैं।
कियारा आडवाणी
नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी लेबल रितु कुमार की हालिया ऑटम/विंटर कलेक्शन का नया चेहरा बनी हैं। इस कलेक्शन को 'स्ट्रक्चर्ड पैस्ट्रोल' का नाम दिया गया है। इस लेबल के लिए कियारा ने एक शानदार डांस वीडियो भी शूट किया है। इसे एशले लोबो ने कोरियोग्राफ किया है। वीडियो में कियारा इस कलेक्शन के कपड़ों का प्रदर्शन रेट्रो-रॉक शैली में डांस करते हुए नजर आ रही हैं। इसमें मुख्य रूप से बन्र्ट रेड, मैटेलिक और ब्लैक कलर पर फोकस किया गया है।