1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. मिनी स्कर्ट्स और व्हाइट शर्ट में स्पॉट हुईं मीरा राजपूत, फोटो हो रही है वायरल

मिनी स्कर्ट्स और व्हाइट शर्ट में स्पॉट हुईं मीरा राजपूत, फोटो हो रही है वायरल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 23, 2019 04:31 pm IST,  Updated : Sep 23, 2019 04:54 pm IST

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। एक बार फिर से वह अपनी ड्रेसिंग सेंस की वजह से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

mira rajput- India TV Hindi
mira rajput

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। एक बार फिर से वह अपनी ड्रेसिंग सेंस की वजह से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भले ही फिल्म से दूर हों लेकिन वह अपने फैंशन सेंस और जिम लुक की वजह से आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन सुर्खियों के साथ-साथ मीरा को ट्रोलर्स का भी आए दिन सामना करना पड़ता है। हाल ही में मीरा को मिनी स्कर्ट और व्हाइट शर्ट में स्पॉट किया गया। 

मीरा के इस लुक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही इस ड्रेस में मीरा का एक वीडियो भी है। जिसमें लोगों ने कई तरह के कमेंट भी किये हैं। बता दें कि पिछले दिनों मीरा ने वोग मैगजीन को दिए इंटरव्यू में बताया था कि अचानक से दिल्ली से मुंबई शिफ्ट करना मेरी लाइफ का सबसे बड़ा बदलाव था। मुंबई आकर मेरी पूरी जिदंगी बदल गई। मेरी लाइफस्टाइल बदली। मेरे रहने सहने का तौर तरीका बदला। मैंने शादी से पहले कभी भी रिप्ड जींस नहीं पहनती थी लेकिन शादी के बाद मैंने दो रिप्ड जींस खरीदी और पहना। शाहिद मुझे हर चीज में सपोर्ट करते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल