LFW 2019: लैक्मे फैशन वीक 2019 के तीसरे दिन मौनी रॉय से अपनी खूबसूरती के जलवे बिखेंरे। कई इवेंट्स और अवॉर्ड शो में अपने हुश्न का जलवा बिखरने वाली मौनी रॉय ने फैशन डिजाइनर पायल सिंघल के लिए रैंपवॉक किया। इस खास मौके में मौनी रॉय के साथ-साथ फरहान अख्तर अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर, जेनिफर विंगेट के साथ कई टीवी स्टार्स नजर आएं।
मौनी इस फैशन शो के लिए काफी उत्साहित थी। उन्होंने बताया, मैं पायल से 5 साल पहले मिली थी और सौभाग्य से उन्हें शानदार डिजाइन और आउटफिट पहनने का मौका मिलेगा। मैं उन्हें और उनकी कलेक्शन को काफी पसंद करती हूं मुझे याद है कि एक साल बाद मैंने उसे बताया कि मैं उनके लिए रैंपवॉक करना चाहती हूं।'
मौनी ने बताया, 'उन्होंने कहा भी था वह मेरी इस इच्छा को पूरी करेंगी और उन्होंने किया भी। मैं इस बात के लिए खुश हूं कि मुझे पहली बार LFW जैसे बड़े फैशन शो में रैंपवॉक करने का मौका मिल रहा हैं।'
मौनी रॉय ने डिजाइनर सिंघल की कलेक्शन ‘Qo'shilish' के लिए रैंप वॉक किया, जिसमें वह ब्रांड Caprese की हैंडबैग कलेक्शन को पेश किया।
मौनी के लुक की बात करें तो वह क्रीम कलर के कलर्ड एंब्राइड्री के लहंगा चुनरी में काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। इसके साथ लाइट मेकअप और खुले बालों के साथ हाथ में क्लच लिए नजर आईं।