1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक के दौरान गिरते-गिरते बचीं विक्की कौशल की हीरोइन यामी गौतम, वीडियो हुआ वायरल

लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक के दौरान गिरते-गिरते बचीं विक्की कौशल की हीरोइन यामी गौतम, वीडियो हुआ वायरल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 31, 2019 05:22 pm IST,  Updated : Jan 31, 2019 05:22 pm IST

Lakme Fashion Week 2019: यामी गौतम अपनी एक्टिंग के साथ-साथ स्टाइल के कारण सुर्खियों में बनी रही है। यामी लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक करते हुए गिरने से बच गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है।

Yami Gautam lakme fashion week- India TV Hindi
Yami Gautam at lakme fashion week Image Source : YOGEN SHAH

Lakme Fashion Week 2019: यामी गौतम अपनी एक्टिंग के साथ-साथ स्टाइल के कारण सुर्खियों में बनी रही है। फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में अपने एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाली यामी एक बार फिर हर किसी को अपना दीवाना बना दिया। लेकिन यामी लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक करते हुए गिरने से बच गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है।

 

लैक्मे फैशन वीक में यामी गौतम पीच कलर के गाउन में काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। यामी के पूरे लुक की बात करें तो लाइट मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक और स्मोकी आइज उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रही थी। लुक को पूरा करने के लिए यामी ने ब्लैक कलर के बूट पहनें।

Yami Gautam at lakme fashion week
Yami Gautam at lakme fashion week

रैंप वॉक के दौरान यामी गौतम के साथ हादसा हो गया। दरअसल, वो लड़खड़ा गईं और गिरते-गिरते बचीं। यामी ने लॉन्ग गाउन और बूट्स पहन रखे थे जिससे उनका बैलेंस बिगड़ गया हालांकि यामी गौतम ने खुद को संभाल लिया और पूरे कॉन्फिडेंट के साथ वॉक करने लगीं।

यामी का खुद को इस तरह संभालना कर किसी को पसंद आया। हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। इंटरनेट पर उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है। इस दौरान ऑडियंस में बैठे लोगों ने यामी का सपोर्ट किया और चीयर करने लगे। शो में मियांग चेंग और निखिल चिनप्पा भी मौजूद थे।  

आपको बता दें कि यामी गौतम ने डिजाइनर गौरी अनामिका के लिए रैंप वॉक किया। वो शो स्टॉपर बनी थी।

LFW Day 1 2019: यामी गौतम ने रैंप पर चलाया अपना जादू, ज़ायेद खान के अलावा इन टीवी स्टार्स ने किया रैंप वॉक

Malaika Arora का सैलून लुक वायरल, पहना 9 हजार कीमत का स्वैटशर्ट

LFW 2019: लैक्मे फैशन वीक में दिखा तब्बू और करण जौहर का जलवा, देखें सितारों से सजी इस रात की कुछ खूबसूरत तस्वीरें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल