5 माह की प्रेग्नेंट सुपरमॉडल लिली एल्ड्रिज ने किया न्यूयॉर्क फैशन वीक में रनवे वॉक, देखें खूबसूरत तस्वीरें
पांच महीने की गर्भवती सुपरमॉडल लिली एल्ड्रिज ने न्यूयॉर्क फैशन वीक में रनवे वाक किया। उनका कहना है कि यह कुछ और नहीं, बल्कि सशक्त होना है। सुपरमॉडल (32) ने शनिवार को क्लासिक कार क्लब में ब्रैंडन मैक्सवेल रनवे पर पांच माह की गर्भावस्था में वाक किया। उन्होंने लाल रंग की पोशाक में जलवे बिखेरे।
