1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. एक बार फिर सोनम कपूर दुल्हन के अवतार में दिखीं खूबसूरत, वहीं आनंद आहूजा दुपट्टा संभालते आएं नजर

एक बार फिर सोनम कपूर दुल्हन के अवतार में दिखीं खूबसूरत, वहीं आनंद आहूजा दुपट्टा संभालते आएं नजर

 Edited By: Shivani Singh
 Published : Sep 09, 2018 02:21 pm IST,  Updated : Sep 09, 2018 02:21 pm IST

सोनम एक बार फिर दुल्हन के रुप में नजर आईं। ये मौका था दिल्ली में हुए एक इवेंट में रैंप वॉक करने का।   जहां सोनम आनंद अहूजा के साथ आईं नजर। देखें तस्वीरें।

Sonam Kapoor- India TV Hindi
Sonam Kapoor Image Source : YOGEN SHAH

नई दिल्ली: बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश अभिनेत्रियों में से एक सोनम कपूर का अपना ही एक अलग अंदाज है। सोनम अपनी फ़िल्मों के अलावा अपने पैशन के कारम हमेशा सुर्खियों में रहती है। सोनम कपूर उन सेलीब्रिटी में से है जो फैशन को लेकर एक्सपेरिमेंट करने में पीछे नहीं हटती है। लेकिन इस बार सोनम की जो तस्वीरें वायरल हो रही है। उनके देखकर आप जरुर मुस्करा देगें। जी हां सोनम एक बार फिर दुल्हन के रुप में नजर आईं। ये मौका था दिल्ली में हुए एक इवेंट में रैंप वॉक करने का।  

वहीं सोनम कपूर के पति आनंद अहूजा की बात की जाएं तो वह अपनी सादगी के कारण हमेशा लोगों के दिलों में राज करते है। दिल्ली के इवेंट में दोनों का फैशन और सादगी एक साथ देखने का मौका मिला। जो कि एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन लगा। (पिंक ड्रेस में जाह्नवी कपूर का दिखा कातिलाना अंदाज, दिखीं अवॉर्ड शो में सबसे हॉट )

Sonam Kapoor
Sonam Kapoor

इन तस्वीरों में सोनम कपूर बिल्कुल किसी दुल्हन की तरह ही नज़र आ रही हैं। उनमें वही ग्रेस दिख रहा है जो किसी नयी नवेली दुल्हन में दिखता है। और भला हो भी क्यों नहीं, हाल ही में तो उनकी शादी हुई है। (Photos: अदिति राव हैदरी-डायना पेंटी की तरह आप भी ट्राई कर सकती हैं स्कर्ट के साथ इस तरह के क्रॉप टॉप )

Sonam Kapoor
Sonam Kapoor

दरअसल सोनम कपूर शनिवार रात दिल्ली में एक ज्वैलरी ब्रांड के एंडोरसमेंट के लिए पहुंची। उन्होंने पर्पल कलर के लंहगे के साथ गोल्डन ज्वैलरी पहनी हुई थी। जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थी।  उन्होंने मांगबेंदी के साथ-साथ गले में हाल हाथों में हथफूल भी पहना हुआ था। वहीं हेयरस्टाइल में बन बनाया हुआ था।

Sonam Kapoor
Sonam Kapoor

इतने भारी लहंगे के साथ इवेंट में सोनम ने जैसे एंट्री की, उनका दुपट्टा जमीन पर छूने लगा।

Sonam Kapoor
Sonam Kapoor

दुपट्टे को पहले तो सोनम के साथ मौजूद उनकी असिस्टेंट ने संभाला लेकिन वहां मौजूद आनंद ने फौरन वो दुपट्टा खुद अपने हाथ से उठाकर संभाल लिया। ये देखकर हर कोई खुश हो गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल