1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Photos: अदिति राव हैदरी-डायना पेंटी की तरह आप भी ट्राई कर सकती हैं स्कर्ट के साथ इस तरह के क्रॉप टॉप

Photos: अदिति राव हैदरी-डायना पेंटी की तरह आप भी ट्राई कर सकती हैं स्कर्ट के साथ इस तरह के क्रॉप टॉप

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 08, 2018 03:23 pm IST,  Updated : Sep 08, 2018 03:36 pm IST

आज कल लॉन्ग स्कर्ट के साथ क्रॉप टॉप काफी फैशन में है। एक्ट्रेस से लेकर कॉलेज गोइंग लड़कियां सभी स्कर्ट पहनना काफी पसंद कर रही हैं। यह ट्रेंडी फैशन का एक हिस्सा बन गया है।

अदिति राव हैदरी-डायना...- India TV Hindi
अदिति राव हैदरी-डायना पेंटी 

नई दिल्ली: आज कल लॉन्ग स्कर्ट के साथ क्रॉप टॉप काफी फैशन में है। एक्ट्रेस से लेकर कॉलेज गोइंग लड़कियां सभी स्कर्ट पहनना काफी पसंद कर रही हैं। यह ट्रेंडी फैशन का एक हिस्सा बन गया है। ऊपर में शॉर्ट ब्लाउज और नीचे लंबी स्कर्ट लोगों को काफी पसंद आ रहा है। पार्टी से लेकर शादी तक आप इस तरह के स्टाइल को देख सकते हैं। इस ट्रेंडी फैशन से बी-टाउन की सेलेब्स भी अलग नहीं है। अदिति राव हैदरी, डायना पेंटी, जाह्नवी कपूर, अनुष्का शर्मा से लेकर दूसरी बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी आप इस तरह के ड्रेसिंग सेंस को फॉलो कर रही हैं। शादी व इंडियन फेस्टिवल में महिलाएं ट्रैडीशनल कपड़े ही पहनना पसंद करती है। मगर हर फैस्टिवल या पार्टी एक जैसे ट्रैडीशनल कपड़े पहनकर भी लड़किया बोर जाती है लेकिन आप कुछ यूनिक ट्राई करना चाहती है तो आप भी एक्ट्रेस की तरह लॉन्ग स्कर्ट और क्रॉप टॉप को फॉलो कर सकती हैं।

इस रेड लॉन्ग स्कर्ट के ऊपर क्रॉप टॉप में डायना काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।

इस फोटो में जाह्नवी ने ब्लैक लॉन्ग स्कर्ट के ऊपर क्रॉप टॉप में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत नजर  आ रहीं थी।

श्रद्धा कपूर इस लॉन्ग स्कर्ट और क्रॉप टॉप में किसी कयामत से कम नहीं लग रहीं थी।

इस फोटो में आदिति राव हैदरी ने ब्लू और गोल्डन रंग का लॉन्ग स्कर्ट और टॉप पहना है। इस कपड़े में आदिति काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल