Malaika Arora Dress Cost: मलाइका अरोड़ा अपने फिटनेस और फैशन सेंस के कारण हमेशा चर्चा में बनी रहती है। वह इवेंट ही नहीं जिम और एयरपोर्ट में भी एक अलग ही अंदाज में नजर आती है। जिसकी जितनी तारीफ की जाएं वो भी कम है। हाल में ही मलाइका करीना कपूर के रेडियो शो 'What Women Want' पर पहुंची। इस मौके में मलाइका काफी बोल्ड अंदाज में नजर आईं। जिसके बाद उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है।
मलाइका के लुक की बात करें तो उन्होंने रूस के डिजाइनर Alena Akhmadullina के कलेक्शन को चुना। उन्होंने रेड कलर की ड्रेस कैरी की हुई थी। अपने लुक को पूरा करने के लिए मलाइका ने रेड कलर की हील्स और वेवी बाल कर रखे थे। इसके साथ ही लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ कर्ली हेयर में नजर आईं।
मलाइका के इस लुक के लिए उन्हें सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट Maneka Harisinghani ने स्टाइल किया था। कई लोगों को मलाइका की यह ड्रेस पसंद नहीं आईं।
कुछ फैंस का कहना है कि अजीब तरह की ड्रस पहनी हुई है। कुछ तो मैडम पहन लो।
Image Source : Alena Akhmadullina Alena Akhmadullina dress
आपको बता दें कि हमेशा कीमती ड्रेसेस की शौकीन मलाइका की इस ड्रेस की कीमत भी लाखों में है। जी हां मलाइका की इस सिल्क ड्रेस की कीमत $3,550 यानी करीब 2 लाख 52 हजार रुपए है।
अब आप खुद सोच लें कि मलाइका के इस कम कपड़े वाली ड्रेस की कीमत आप देना चाहेंगे कि नहीं।
वहीं करीना कपूर की बात करें तो वह डेनिम लुक में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही थी।
चैरिटी के लिए ब्राइडल लुक में रैंप वॉक करती नजर आईं अदिति राव हैदरी, तस्वारों से नहीं हटा पाएंगे नजर
Sonakshi Sinha जैसी खूबसूरत और स्टाइलिश ड्रेस के लिए आपको खर्च करने पड़ेगे 34 हजार रुपए
नेहा धूपिया के चैट शो में दिखा जाह्नवी और खुशी कपूर का ग्लैमरस अवतार, देखें तस्वीरें
Malaika Arora जैसा हॉट और स्टाइलिश जंपसूट के लिए खर्च करने होंगे केवल 3 हजार रुपए
Latest Lifestyle News