1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Sonakshi Sinha जैसी खूबसूरत और स्टाइलिश ड्रेस के लिए आपको खर्च करने पड़ेगे 34 हजार रुपए

Sonakshi Sinha जैसी खूबसूरत और स्टाइलिश ड्रेस के लिए आपको खर्च करने पड़ेगे 34 हजार रुपए

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Jan 22, 2019 04:18 pm IST,  Updated : Jan 22, 2019 04:18 pm IST

Sonakshi Sinha Dress Cost:  बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ऐसा कोई भी मौका नहीं छोड़ती है। जिसमें वह अपने स्टाइल को न दिखा पाएं। हाल में वह अपने स्टाइल से हर किसी के होश उड़ाते हुए नजर आईं। जानें उनके ड्रेस की कीमत।

Sonakshi Sinha- India TV Hindi
Sonakshi Sinha

Sonakshi Sinha Dress Cost:  बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ऐसा कोई भी मौका नहीं छोड़ती है। जिसमें वह अपने स्टाइल को न दिखा पाएं। हाल में वह अपने स्टाइल से हर किसी के होश उड़ाते हुए नजर आईं। फैट से फिट हुआ सोनाक्षी अपने स्टाइल के कारण चर्चा में बनी रहती हैं। हाल में ही वह पुनीत मल्होत्रा के बर्थ डे पार्टी में कहर बरपाती हुई आई नज़र।

सोनाक्षी के लुक की बात करें तो उन्होंने Rixo ब्रांड के कलेक्शन से पिंक कलर की स्पार्कल वाली खूबसूरत ड्रेस पहनी थी। इसके साथ ही Michael Kors  ब्रांड के फुटवियर के साथ लाइट मेकअप और न्यूड लिपस्टिक के साथ बन हेयरस्टाइल में नजर आईं। अपने लुक को पूरा करने के लिए खूबसूरत सा Ferragamo ब्रांड का बैग लिए हुए नजर आईं।

sonakshi sinha
sonakshi sinha

अगर आपको भी सोनाक्षी सिन्हा की यह खूबसूरत ड्रेस पसंद आ गई है तो इसके लिए आपको थोड़ा ज्य़ादा जेब ढीली करनी पड़ेगी। इस ड्रेस की कीमत की बात करें तो यह 34,181.73 रुपए की है।

RIXO Dress sonakshi sinha
RIXO Dress

आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही करण जौहर के बैनर तले बन रही फिल्म कलंक में नजर आएंगी।  कलंक फिल्म मल्टी स्टार फिल्म हैं. इस फिल्म में सोनाक्षी पहली बार आदित्य राय कपूर के साथ सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस करती हुईं नजर आएंगी। वहीं फिल्म आलिया भट्ट, वरुण धवन, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित मुख्य किरदार में हैं। इन दिनों सोनाक्षी सिन्हा फिल्म कलंक की शूटिंग में बिजी चल रही है।

पोल्का डॉट ब्लैक ड्रेस में नजर आईं परिणीति चोपड़ा, देखिए 'परी' की खूबसूरत तस्वीरें

लॉस एंजेलिस में आनंद अहूजा के साथ इस अंदाज में नजर आईं सोनम कपूर, केवल ईयररिंग्स की कीमत 17 हजार रुपए

नेहा धूपिया के चैट शो में दिखा जाह्नवी और खुशी कपूर का ग्लैमरस अवतार, देखें तस्वीरें

सोनाक्षी सिन्हा के इस बेबाक अंदाज ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, देखें ग्लैमरस तस्वीरें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल