1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. पोल्का डॉट ब्लैक ड्रेस में नजर आईं परिणीति चोपड़ा, देखिए 'परी' की खूबसूरत तस्वीरें

पोल्का डॉट ब्लैक ड्रेस में नजर आईं परिणीति चोपड़ा, देखिए 'परी' की खूबसूरत तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 22, 2019 02:36 pm IST,  Updated : Jan 22, 2019 03:25 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी तहलका मचा रही है। इस फोटो में परिणीति ने पोल्का डॉट ब्लैक ड्रेस पहनी हुई हैं। जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

परिणीति चोपड़ा- India TV Hindi
परिणीति चोपड़ा

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी तहलका मचा रही है। इस फोटो में परिणीति ने पोल्का डॉट ब्लैक ड्रेस पहनी हुई हैं। जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। परिणीति का यह ग्लैमरस लुक डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'रूबरू रोशनी' के स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान देखने के मिला। इस फिल्म की बात करें तो इस फिल्म को आमिर खान और किरण राव ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में करण जौहर, परिणीति चोपड़ा, सनी लियोनी, सान्या मल्होत्रा, जैकलिन फर्नॅंडेज़, तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर और भी कई स्टार मौजूद थे। इस फिल्म को देखने के बाद सभी स्टार्स ने यह कहा कि इस फिल्म का नाम 'जरूर देखें' होना चाहिए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर खान का ये सरप्राइज एक फिल्म है। जो समाजिक मुद्दों पर गहरी चोट करेगी।इस फि‍ल्म का नाम रूबरू बताया जा रहा है, सोमवार को इस प्रोजेक्ट की स्पेशल स्क्रीनिंग आमिर खान ने रखी।इस इवेंट में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचे।

आमिर खान ने इस प्रोजेक्ट के साथ स्टार प्लस संग हाथ मिलाया है।हाल ही में इस से जुड़े प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर रिलीज किए गए थे। इस वीडियो में आमिर सवाल पूछते नजर आ रहे हैं कि 26 जनवरी हमारे गणतंत्र दिवस के दिन तिरंगा लहराने के बाद आप क्या कर रहे हैं? क्योंकि मेरे पास एक प्लान है आपके लिए..। मैं आपके सामने बहुत खास चीज पेश करना चाहता हूं।जी नहीं, ये सत्यमेव जयते का नया एपिसोड नहीं है। दिल पे लगेगी तभी बात बनेगी।तो मिलते हैं 26 जनवरी को सुबह 11 बजे''।इस प्रोग्राम को आमिर खान प्रोडक्शन और स्टार प्लस मिलकर ला रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल