1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सोनाक्षी सिन्हा के इस बेबाक अंदाज ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, देखें ग्लैमरस तस्वीरें

सोनाक्षी सिन्हा के इस बेबाक अंदाज ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, देखें ग्लैमरस तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 19, 2019 04:19 pm IST,  Updated : Jan 19, 2019 04:36 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी ग्लैमरस अंदाज की वजह से खासा सुर्खियां बटोर रही हैं।

सोनाक्षी सिन्हा- India TV Hindi
सोनाक्षी सिन्हा

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी ग्लैमरस अंदाज की वजह से खासा सुर्खियां बटोर रही हैं। जैसा कि आपको पता है सोनाक्षी आजकल बहुत ही ज्यादा वर्कआउट कर रही है। और सिर्फ इतना ही नहीं इसका रिजल्ट आप देख भी सकते हैं। नए साल की शुरुआत हो चुकी है और आए दिन सोनाक्षी सिन्हा का ग्लैमरस अंदाज सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। जैसा कि आपको पता है सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों किसी फिल्म में नजर तो नहीं आ रही हैं लेकिन अपनी ग्लैमरस और खूबसूरत बॉडी और ग्लैमरस अंदाज की वजह से आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं सोनाक्षी अपनी सेक्सी और बोल्ड अंदाज वाली फोटो और वर्कआउट वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं।

सोनाक्षी सिन्हा की एक झलक देखने के लिए फैन्स की लंबी कतार लग जाती है।सोनाक्षी सिन्हा के फैन्स उनकी फिटनेस के बड़े दीवाने हैं।सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट किया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।इस फोटो में सोनाक्षी सिन्हा बेहद बोल्ड सेक्सी और हॉट अवतार में नजर आ रही हैं।

सोनाक्षी सिन्हा को फोटो पोस्ट किए बेहद कम समय गुजरा है लेकिन उनके इस फोटो पर 1 लाख से अधिक लाइक आ चुके हैं।वहीं उनके फैन्स कमेंट की भरमार कर रहे हैं।सोनाक्षी सिन्हा समय-समय पर अपने फोटो फैन्स से साझा करती रहती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल