1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. नेहा धूपिया के चैट शो में दिखा जाह्नवी और खुशी कपूर का ग्लैमरस अवतार, देखें तस्वीरें

नेहा धूपिया के चैट शो में दिखा जाह्नवी और खुशी कपूर का ग्लैमरस अवतार, देखें तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 21, 2019 11:25 pm IST,  Updated : Jan 21, 2019 11:25 pm IST

जाह्नवी और खुशी दोनों बहनों ने शो के लिए एक जैसा ड्रेसअप किया था। खुशी कपूर इस शो में येलो मिनी स्कर्ट के साथ सफेद शर्ट के कॉम्ब‍िनेशन में नजर आईं। देखें तस्वीरें।

Janhvi, khushi and neha - India TV Hindi
Janhvi, khushi and neha Image Source : INSTRAGRAM

नई दिल्ली: बॉलीवुड में फिल्म 'धड़क' से डेब्यू करने वाली श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर अपने एक्टिंग के साथ-साथ स्टाइल के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। वहीं उनकी बहन खुशी कपूर भी अपने फैशन स्टाइल के कारण किसी से पीछे नहीं है। लेकिन पहली बार ऐसा हुआ कि खुशी कपूर और जाह्नवी कपूर एक साथ किसी शो में नजर आईं। जी हां नेहा धूपिया के पॉपुलर चैट शो Vogue BFF की शूटिंग सोमवार को मुंबई के एक स्टूडियो में पूरी की।

  khushi
  khushi

जाह्नवी और खुशी दोनों बहनों ने शो के लिए एक जैसा ड्रेसअप किया था। खुशी कपूर इस शो में येलो मिनी स्कर्ट के साथ सफेद शर्ट के कॉम्ब‍िनेशन में नजर आईं।

Janhvi and  khushi
Janhvi and  khushi

वहीं जाह्नवी कपूर की बात करें तो वह ब्लू मिनी स्कर्ट के साथ सफेद शर्ट के कॉम्ब‍िनेशन में नजर आईं। दोनों कपूर सिस्टर्स का एक साथ आना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं हैं।

जाह्नवी-खुशी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस को इस चैट शो के ऑनएयर होने का इंतजार है। बीते दिनों अपने फैशन स्टाइल पर जाह्नवी कपूर ने कहा था कि वो अपनी बहनों सोनम कपूर और रिया कपूर से इस मामले में सलाह लेती हैं, लेकिन ड्रेसअप और लुक्स कौन सा फाइनल है, ये पापा डिसाइड करते हैं। मैं फैमिली ग्रुप में तस्वीरें भेजती हूं।

आपको बता दें कि खुशी अपनी पढ़ाई में बिजी हैं और कथित तौर पर उन फिल्मों में डेब्यू पर विचार कर रही हैं। बता दें कि करण जौहर ने भी खुलासा किया कि बोनी कपूर और श्रीदेवी की सबसे छोटी बेटी खुशी कपूर 2019 में बड़े पर्दे पर दिखाई देंगी। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

वहीं जाह्नवी कपूर बॉलीवुड में फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। जाह्नवी कपूर ने भी करण जौहर के बैनर तले ही डेब्यू किया है।

लॉस एंजेलिस में आनंद अहूजा के साथ इस अंदाज में नजर आईं सोनम कपूर, केवल ईयररिंग्स की कीमत 17 हजार रुपए

Jeans Fashion: मार्केट में एक बार फिर आया जींस का अनोखा फैशन, लेकिन कीमत कर देंगी आपको परेशान

Malaika Arora जैसा हॉट और स्टाइलिश जंपसूट के लिए खर्च करने होंगे केवल 3 हजार रुपए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल