1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Jeans Fashion: मार्केट में एक बार फिर आया जींस का अनोखा फैशन, लेकिन कीमत कर देंगी आपको परेशान

Jeans Fashion: मार्केट में एक बार फिर आया जींस का अनोखा फैशन, लेकिन कीमत कर देंगी आपको परेशान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 21, 2019 09:10 pm IST,  Updated : Jan 21, 2019 09:12 pm IST

आपको बता दें कि यह जींस थोड़ी हटकर है। इसमें एक पैर की स्किनी टाइप है। वहीं दूसरी साइट की जींस बेल बॉटम है। इसे देखकर आपको दिमाग में एक ही बात आएगी कि दोनों तरह के फैशन एक ही जींस में 'वाह'।

asymmetrical jeans - India TV Hindi
asymmetrical jeans Image Source : INSTRAGRAM

नई दिल्ली: साल 2018 में आपने जींस के कई अजीबो-गरीब फैशन देखा था। साल 2019 में भी फैंस के ऐसे-ऐसे ट्रेंड देखने को मिल रहे है। जिन्हें देखकर आप सिर पकड़कर बैठ जाएंगे और कहेंगे कि आखिर यह कैसा फैशन है। जींस के फैशन में डिजाइनर कुछ न कुछ लेटेस्ट लाते रहते है, लेकिन इस बार इस तरह के जींस काफी ट्रेंड में है। इतना ही नहीं इसकी कीमत भी इतनी कि हर किसी के बस में नहीं है।

आपको बता दें कि यह जींस थोड़ी हटकर है। इसमें एक पैर की स्किनी टाइप है। वहीं दूसरी साइट की जींस बेल बॉटम है। इसे देखकर आपको दिमाग में एक ही बात आएगी कि दोनों तरह के फैशन एक ही जींस में 'वाह'।

इस जींस के नाम का बात करें तो इसका नाम है 'Asymmetric jeans', जिसका मतलब है जिनमें कोई समानता न हो। इस बात का अंदाजा आपको जींस को देखकर ही लग जाएगा। जींस के दोनों पांयचे में कोई समानता नहीं है।

आपको बता दें कि यह जींस फैशन डिजाइनर कसेनिया शनाइडर(Ksenia Schnaider) के प्रीफॉल 2019 के कलेक्शन में से एक है।

वहीं इस जींस की कीमत की बात करें तो यह US $375 यानी 26 हजार 704 रुपए की है।

यह जींस इंडिया में काफी ट्रोल भी हो रही है। किसी को भी इस जींस की डिजाइन समझ नहीं आ रही है।

Malaika Arora जैसा हॉट और स्टाइलिश जंपसूट के लिए खर्च करने होंगे केवल 3 हजार रुपए

सोनाक्षी सिन्हा के इस बेबाक अंदाज ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, देखें ग्लैमरस तस्वीरें

सोनाक्षी सिन्हा के इस बेबाक अंदाज ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, देखें ग्लैमरस तस्वीरें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल