धमाकेदार शुरुआत के साथ ही सिलेब्रिटी डांस रिऐलिटी शो नच बलिए 9 दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रहा है। टीआरपी चार्ट में भी नच बलिए 9 टॉप पांच में पहुंच गया है। वहीं दूसरी ओर नागिन 3 की एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी अपने रॉयल ब्राइडल फोटोशूट के कारण सुर्खियों में छा गई हैं। हाल में ही अनीता ने अपने सोशल मीडिया में ब्राइडल लुक की कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिसमें वह काफी खूबसूरत और गॉर्जियस नजर आ रही हैं।
अनीता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में 2 ब्राइडल लुक की तस्वीरें शेयर की है जिसमें हर एक तस्वीर में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
अनीता के पहले लुक की बात करें तो उन्होंने डिजाइनर रेनू टंडन के डिजाइन किया हुआ पीच कलर का लहंगा पहने हुए नजर आईं। जिसमें व्हाइट कलर के धागे से खूबसूरत एंब्राइड्री की गई थी।
नुसरत जहां की पहली हरियाली तीज की तस्वीरें आईं सामने, लाल रंग की साड़ी और सिंदूर लगाकर दिखीं खूबसूरत
अनीता ने इस लुक के साथ सिर में पल्लू रखा हुआ था। वहीं ज्वैलरी के रूप में गले में खूबसूरत नेकलेस के साथ हैवी ज्वैलरी और मांग टीका के साथ नथ पहने हुए नजर आईं।