1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. नुसरत जहां की पहली हरियाली तीज की तस्वीरें आईं सामने, लाल रंग की साड़ी और सिंदूर लगाकर दिखीं खूबसूरत

नुसरत जहां की पहली हरियाली तीज की तस्वीरें आईं सामने, लाल रंग की साड़ी और सिंदूर लगाकर दिखीं खूबसूरत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 03, 2019 11:12 am IST,  Updated : Aug 03, 2019 11:59 am IST

नुसरत जहां ने अपनी हनीमून की तस्वीरें डालकर सोशल मीडिया में कोहराम मचा दिया है। इसी बीच नुसरत ने अपने पहली हरियाली तीज की तस्वीरे शेयर की है। जिसमें वह लाल रंग की चंदेरी साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

NUSRAT JAHAN- India TV Hindi
NUSRAT JAHAN

बांग्ला एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां शादी के बाद से सुर्खियों में छाई हुई हैंं। हाल में ही अपनी हनीमून की तस्वीरें डालकर सोशल मीडिया में कोहराम मचा दिया है। इसी बीच नुसरत ने अपने पहली हरियाली तीज की तस्वीरे शेयर की है। जिसमें वह लाल रंग की चंदेरी साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

नुसरत ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में कहा कि उनके पति ने उनका पहला सिंधारा बेहद खास बना दिया है। नुसरत ने पति निखिल का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, 'मेरा पहला सिंधारा इतना खास मनाने के लिए बहुत शुक्रिया।'

नुसरत ने पति निखिल जैन के साथ कई तस्वीरें शेयर की है। जिसमें वह काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। नुसरत के लुक की बात करें तो उन्होंने रेड-गोल्डन रंग की चंदेरी साड़ी पहनी हुई है।

Hariyali Teej 2019: आज है हरियाली तीज, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत कथा और महत्‍व

इस लुक के साथ नुसरत ने खूबसूरत हार, मंगलसूत्र, लाल रंग की लिपस्टिक और बिंदी के साथ-साथ बालों में गजरा लगाए हुए नजर आ रही हैं। इस लुक में नुसरत काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।

Haryali Teej 2019: हरियाली तीज में इस बार जरुर ट्राई करें 10 बेहतरीन मेहंदी डिजाइन्स

वहीं निखिल जैन क्रीम कलर के कुर्ता-पायजामा में नजर आ रहे हैं। जिसके साथ उन्होंने गोल्डन कलर का हार पहना हुआ है।

आपको बता दें कि नुसरत ने 19 जून को बिजनेसमैन निखिल जैन के साथ तुर्की में दो रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी। नुरसत ने हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी की। जिसके कारण वह काफी विवादों में भी रही थीं।

इसके अलावा नुसरत सिंदूर और चूड़ा पहनने के कारण काफी विवादों में रह चुकी है।

भूमि पेडनेकर ने इस जबरदस्त 'ब्राइडल' अवतार में मचा दिया धमाल, लुक्स देखकर आप भी हो जाएंगे दीवाने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल