शादी के बाद दीपिका पादुकोण का दिखा ग्लैमरस अवतार, GQ मैगजीन के लिए करवाया हॉट फोटोशूट
शादी के बाद दीपिका पादुकोण का दिखा ग्लैमरस अवतार, GQ मैगजीन के लिए करवाया हॉट फोटोशूट
India TV Lifestyle Desk
Published : Dec 03, 2018 02:52 pm IST, Updated : Dec 03, 2018 03:03 pm IST
दीपिका पादुकोण ने GQ मैगजीन के लिए हॉट फोटोशूट करवाया है।
deepika padukone
नई दिल्ली: दीपिका पादुकोण ने GQ मैगजीन के लिए हॉट फोटोशूट करवाया है। यह फोटोशूट इसलिए भी खास है क्योंकि इन दिनों दीपिका पादुकोण की सिर्फ शादी वाली फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई थी जिसमें दीपिका लहंगा, ज्वेलरी, भारी-भरकम कपड़ों में ही नजर आ रहीं थीं उसी बीच दीपिका की यह ग्लैमरस फोटो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस फोटो में दीपिका ने ब्लू कलर एंड ब्लैक कलर के कॉस्ट्यूम में नजर आ रही हैं। साथ ही साथ उन्होंने सर बंदाना लगाए हुए और अगर मेकअप की बात करें तो दीपिका ने न्यूड मेकअप किया है।
इस फोटो की बात करें तो दीपिका ने GQ मैगजीन के लिए हॉट फोटोशूट करवाया है। इस मैगजीन का कवर पेज भी काफी दिलचस्प बनाया गया है, ऐसा हम इसलिए कह रहें हैं क्योंकि इसका टैगलाइन रखा गया है 'फियरलेस एंज फैबलेस' और दीपिका की फोटो के साथ यह टैगलाइन काफी अच्छा लग रहा है।
सबसे खास बात यह है कि शादी के बाद अचानक से दीपिका का ये हॉट अंदाज उनके फैंस को काफी अच्छा लगने वाला है।
बता दें कि कुछ दिन पहले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का तीसरा रिसेप्शन 1 दिसबंर को मुंबई में हुआ। रणवीर और दीपिका ने 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी की थी। 14 नवंबर को उन्होंने कोंकणी रीति-रिवाज से और 15 नवंबर को सिंधी रीति-रिवाज से शादी की थी। इसके बाद 21 नवंबर को बंगलुरु में और 28 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन रखा गया था।