Priyanka Chopra and Nick Jonas Reception: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जोनस शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में 1-2 दिसंबर को शादी रचाई है। शादी के बाद आज प्रियंका और निक की दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी है। रिसेप्शन में कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की बात कही जा रही है।
दिल्ली में रिसेप्शन शुरु हो चुका है। जो कि दिल्ली के 'द ताज' होटल में है। इस पार्टी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की खबरे आ रही हैं। खबरों के मुताबिक प्रियंका मे रिसेप्शन पार्टी के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी न्यौता भेजा था। इसके साथ रिसेप्शन में हॉलीवुड स्टार ड्वेन निक और कैंसर का इलाज करवा मुंबई लौंटी सोनाली बेंद्रे के भी दिल्ली के रिसेप्शन में आने की खबरें आ रही हैं। (शादी में लाल रंग के जोडे में प्रियंका चोपड़ा बरपा रही थी कहर, इस खूबसूरत लहंगा को 3720 घंटों में किया गया तैयार)
Image Source : Yogen shahnickyanka
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस मीडिया के सामने आ गए है। यह क्यूट कपल काफी खूबसूरत दिख रहे है। प्रियंका की बात करें तो उन्होंने पीच सिल्वर कलर का लहंगा पहना हुआ है। जिसमें हैवी एंब्राइड्री की गई है। वहीं लाइट मेकअप के साथ डायमंड ज्वैलरी और बालों में बन के साथ व्हाइट कलर के गुलाब लगाए हुए है। जिसमें वह काफी खूबसूरत दिख रही है। इसके साथ सिंदूर से मांग भरी है। जिससे उनकी खबूसरती में चार चांद लग गए।
वहीं निक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट शर्ट के साथ बैक पैंट और वेल्वेट का ब्लू कलर का कोट पहना हुआ है। जिसमें वह बहुत ही हैंडसम लग रहे है।
प्रियंका के खूबसूरत लहंगा की बात करें तो यह Falguni Shane Peacock India में से एक है।
निकयंका के दिल्ली रिसेप्शन में एक बार फिर सोफी टर्नर ने ढ़ाया कहर, देखें तस्वीरें
शादी में लाल रंग के जोडे में प्रियंका चोपड़ा बरपा रही थी कहर, इस खूबसूरत लहंगा को 3720 घंटों में किया गया तैयार
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की शादी में इस डिजाइन का इतना बड़ा केक गया था काटा, बुलाया था निक ने इन शेफ्स को
#Nickyanka Delhi Reception: सोफी और प्रियंका से कम नहीं दिखीं निक जोनस की मां, खुद ही देखें उनका ट्रेडिशनल अवतार
Latest Lifestyle News