नोरा फतेही फ्लोरल आउटफिट्स में नजर आईं स्टनिंग, सोशल मीडिया में तस्वीरें हुई वायरल
नोरा फतेही फ्लोरल आउटफिट्स में नजर आईं स्टनिंग, सोशल मीडिया में तस्वीरें हुई वायरल
India TV Lifestyle Desk
Published : Jan 21, 2021 12:51 pm IST, Updated : Jan 21, 2021 02:47 pm IST
नोरा ने अपने फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की। वह फ्लोरल स्कर्ट -शर्ट में वह काफी स्टनिंग नजर आ रही हैं।
Image Source : INSTAGRAM/NORAFATEHIनोरा फतेही फ्लोरल स्कर्ट-शर्ट में नजर आईं स्टनिंग, सोशल मीडिया में तस्वीरें हुई वायरल
बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही अपने लुक्स और फिटनेस से हर किसी को अपना फैन बना लेती है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती है और हर तस्वीर, वीडियों से वह आसानी से फैंस का दिल जीत लेती है। हाल में ही नोरा ने अपने फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की। वह फ्लोरल स्कर्ट -शर्ट में वह काफी स्टनिंग नजर आ रही हैं।
नोरा के लुक की बात करें तो वह मल्टीकलर ब्लाउज के साथ मैचिंग प्लैटेड स्कर्ट पहने हुए नजर आ रही हैं।
डांसर से एक्ट्रेस बनी नोरा ने इससे पहले भी पिंक कफ्तान ड्रेस पहने हुए खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थी। जिसके साथ खूबसूरत ईयररिंग्स से अपने लुक को पूरा किया।