नई दिल्ली: वर्किंग वूमन की लाइफस्टाइल काफी अलग होती है। सुबह से उठकर दौड़-भाग और फिर लेट नाइट ऑफिस से घर। ऐसे में दिमाग को फ्रेश रखना काफी मुश्किल होती है।क्योंकि कई बार होता है कि ऑफिस की दौड़भाग से कई बार तनाव महसूस करते है। ऐसे में आपके दिमाग को हमेशा फ्रेश रखेगा ये कुछ खास टिप्स। इन 5 ब्यूटी टिप्स को फॉलो करने के बाद आप पूरे दिन फ्रेश फिल करेंगे। सिर्फ यही नहीं आपकी दोस्ती भी आपको खुबसूरती का राज पूछेंगी।
टॉवल से नहीं टी-शर्ट से सुखाए बाल
सुबह ऑफिस जाते वक्त जब भी आप बाल धोकर नहाते होंगे तो आपके मन में एक बात तो जरूर आती है वह है बाल कैसे सुखेगा। अगर आपके बाल जल्दी नहीं सूखते हैं तो इन्हें सुखाने के लिए किसी ब्लो-ड्रॉय का इस्तेमाल करें। आपको सुनकर थोड़ी हैरान होगी कि आपको तुरंत में अपने बाल सुखाने है तो बालों में कॉटन टी शर्ट लपेटिए क्योंकि ये तौलिए के मुकाबले जल्दी बाल सुखा देती है।
आंखो की लैशेस
आपकी आंखों की पलके हल्की हैं तो उन्हें घना दिखाने के लिए उस पर बेबी पाउडर लगाकर फिर उसके बाद मस्करा के तीन कोट लगाएं। इसके बाद आप देखेंगे कि पलके घनी लगने लगी।