प्रियंका चोपड़ा ने फैशन क्वीन बन जीता हर किसी का दिल, नहीं विश्वास तो देखें तस्वीरें
प्रियंका के लिए ड्रेसअप होना कोई बड़ी बात नहीं है। इवेंट के बाद इवेंट हो लेकिन वह हर बार ऐसे ड्रेसिंग सेंस के साथ नजर आती है कि वह एक ड्रेसिंग स्टाइल बन जाता है। हाल में न्यूयार्क फैशन वीक में प्रिंयका लगातार 3 दिन नजर आईं। लेकिन हर दिन उनका लुक अलग ही नजर आया। नहीं यकीन तो खुद देखें तस्वीरें।

हाल ही में एक्ट्रेस ने न्यूयॉर्क फैशन वीक में शिरकत की थी। इस फैशन वीक में प्रियंका डेली फ्रंट रो फैशन अवॉर्ड्स के लिए शामिल हुई थी। हमेशा की तरह इस बार भी देसी गर्ल ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। प्रियंका ने ब्लैक क्रॉप टॉप के साथ ब्लैक स्कर्ट पहनी हुई थी। प्रियंका की इस ड्रेस को स्टाइलिस्ट Mimi cuttrell ने डिजाइन किया था।
इस ड्रेस की कीमत की बात करें तो जहां टॉप की कीमत 21000 रुपए है। वहीं स्कर्ट की कीमत 40,000 हजार रुपए है। इस लुक में बी वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थी।