1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. एक बार फिर व्हाइट ड्रेस में दिखा सोनम कपूर का जलवा, देखें उनकी लेटेस्ट तस्वीरें

एक बार फिर व्हाइट ड्रेस में दिखा सोनम कपूर का जलवा, देखें उनकी लेटेस्ट तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 11, 2018 01:10 pm IST,  Updated : Sep 11, 2018 01:10 pm IST

वीरे दी वेडिंग की अभिनेत्री सोनम कपूर ने सोमवार को दिल्ली में इवेंट अंटेड किया। इस लुक में वह इतनी खूबसूरत दिख रही थी। देखें तस्वीरें।

Sonam Kapoor- India TV Hindi
Sonam Kapoor Image Source : INSTRAGRAM

नई दिल्ली: हम इस बात को अनदेखा नहीं कर सकते है कि सोनम कपूर बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश सेलीब्रिटी हैं। सोनम एक्टिंग के साथ-साथ अपने फैशन के कारण हमेशा हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। सोनम एयरपोर्ट में अनोखे अंदाज में नजर आती हैं। वहीं कांस फेस्टिवल में गाउन में अपना अलग ही जलवा बिखेरा।

सोनम कपूर उन अभिनेत्रियों में से है जो अपने फैशन को लेकर एक्सपेरिंमेट करने में पीछे नहीं हटती है। कई बार वह ट्रोल का कारण भी बनती है लेकिन दूसरे दिन ही ऐसे लुक में नजर आती हैं कि हर किसी का मुंह बंद हो जाता है। (एक बार फिर सोनम कपूर दुल्हन के अवतार में दिखीं खूबसूरत, वहीं आनंद आहूजा दुपट्टा संभालते आएं नजर )

वीरे दी वेडिंग की अभिनेत्री सोनम कपूर ने सोमवार को दिल्ली में इवेंट अंटेड किया। इस लुक में वह इतनी खूबसूरत दिख रही थी कि करोडो़ रुपए उनपर कुर्बान हो जाएं। (कंगना रनौत के इन अजीब सैंडल की कीमत 1 लाख से भी ज्यादा)

सोनम कपूर को स्टाइल उनकी बहन रिया कपूर ने दी थी।

सोनम ने व्हाइट कलर के ड्रेस में नजर आईं। जो कि Emilia Wickstead ब्रांड की ड्रेस थी। उसके साथ उन्होंने सिल्वर हूप ईयररिंग्स और बालों में पौनी स्टाइल दी हुई थी। जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं।

अपने लुक को पूरा करने के लिए सोनम ने लाइट मेकअप के साथ लाइट पिंक कलर की लिपस्टिक में नजर आईं। जो कि उनके ड्रेस पर फुल मैच कर रहा था।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल