The Sky Is Pink Promotion: प्रियंका चोपड़ा प्रमोशन के दौरान ब्लैक कलर की फ्लोरल साड़ी में दिखीं खूबसूरत, देखें तस्वीरें
The Sky Is Pink Promotion: प्रियंका चोपड़ा प्रमोशन के दौरान ब्लैक कलर की फ्लोरल साड़ी में दिखीं खूबसूरत, देखें तस्वीरें
India TV Lifestyle Desk
Published : Sep 25, 2019 06:38 am IST, Updated : Sep 25, 2019 06:38 am IST
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के प्रमोशन में बिजी है । देखें लेटेस्ट तस्वीरें।
priyanka chopra
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के प्रमोशन में बिजी है। प्रियंका अपने फैशन सेंस से हमेशा छाई रहती हैं। हाल में ही प्रमोशन के दौरान वह ट्रेडिशनल अवतार में नजर आईं। वह पॉपुलर डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने' के ग्रैंड फिनाले की शूटिंग के लिए पहुंची।
प्रियंका के लुक की बात करें तो फैशन डिजाइनर सब्यासाची मुखर्जी की ब्लैक कलर की फ्लोरल साड़ी पहन हुए नजर आईं। इस लुक के साथ स्लीपलेस ब्लाउज पहने हुए थी।
प्रियंका इस रियलिटी शो में माधुरी दीक्षित के साथ थिरकती हुई भी नजर आएंगी।
वहीं प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म में प्रियंका के अलावाजायरा वसीम, फरहान अख्तर, रोहित शरफ आदि लीड रोल में है।