रकुल प्रीत का लेटेस्ट फोटोशूट आया सामने, देखें बेहतरीन तस्वीरें
रकुल प्रीत का लेटेस्ट फोटोशूट आया सामने, देखें बेहतरीन तस्वीरें
India TV Lifestyle Desk
Published : Aug 08, 2019 02:45 pm IST, Updated : Aug 08, 2019 02:45 pm IST
बीते दिनों अजय देवगन स्टारर फिल्म 'दे दे प्यार दे' में अपने लुक्स और एक्टिंग से तारीफें बटोरने वाली एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह का लेटेस्ट फोटोशूट सामने आया है। देखें तस्वीरें।
Rakul Preet
बीते दिनों अजय देवगन स्टारर फिल्म 'दे दे प्यार दे' में अपने लुक्स और एक्टिंग से तारीफें बटोरने वाली एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह का लेटेस्ट फोटोशूट सामने आया है। जिसमें वह काफी ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। रकुल ने The MAGAZINE के अगस्त अंक के लिए फोटोशूट कराया है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही हैं।
रकुल की कई तस्वीरें सामने आईं है। जिसमें वह बेहट हॉट और सेक्सी नजर आ रही हैं। रकुल ने पिंक ट्यूब टॉप के साथ ब्लैक कलर का पोल्का डॉट पैंट पहना हुआ था। इस लुक में रकुल काफी हॉट लग रही थीं।
रकुल की एक रेट्रो लुक की तस्वीर काफी वायरल हो रही है। इसमें वह लेस टॉप के साथ लैदर पैंट पहने हुए नजर आ रही हैं।
एक और तस्वीर में रकुल खूबसूरत टॉप और मिनी स्कर्ट पहने हुए नजर आ रही हैं। इस लुक के साथ लाइट मेकअप और न्यूड लिपस्टिक के साथ कानों में छोटे से हुप पहना हुआ हैं।
वहीं एक तस्वीर में रकुल बॉस लुक में नजर आईं। उव्होंने रेड कलर के शीर कोट-पैंट पहना। जिसमें वह काफी हॉट नजर आ रही हैं।