टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा की छोटी बहन अनम का पूर् कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे असद्दुदीन से गुरुवार को हैदराबाद में बहुत ही शानदार तरीके से निकाह हुआ था। इस खास मौके में दोनों परिवार के करीबी, दोस्तों के अलावा सानिया मिर्जा की बेस्ट फ्रेंड फराह खान सहित कई सेलिब्रिटीज शामिल हुए। इस खास मौके में सानिया मिर्जा ग्रीन कलर के आउटफिट्स में बेदह खूबसूरत नजर आईं।
सानिया मिर्जा ने अपनी बहन की शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर की। सानिया के लुक की बात करें तो उन्होंने Raw Mango के कलेक्शन से खूबसूरत ग्रीन-गोल्डन कलर का शरारा सूट पहने हुए नजर आईं।
द कपिल शर्मा शो में 'छपाक' का प्रमोशन करने पहुंची दीपिका पादुकोण, पिंक कलर के आउटफिट्स में दिखीं स्टनिंग
सानिया मिर्जा ने इस लुक के साथ गोल्डन जरकन नेकपीस के साथ मैचिंग ईयररिंग्स के साथ हाथों में कंगन पहने हुए नजर आईं। खिलाड़ी ने इस लुक के साथ लाइट मेकअप न्यूड लिपस्टिक, स्मोकी आइज के साथ मेसी बन बनाया हुआ था। सानिया इस लुक में शानदार नजर आ रही थी।
वहीं सानिया की बहन अनम ने अपने इंस्टाग्राम में कुछ तस्वीरें शेयर की। जिसमें वह अपने पति अनस के साथ नजर आ रही हैं।
अनम के ब्राइडल लुक की बात करें तो उन्होंने बेबी पिंक कलर का लहंगा-चुनरी के साथ अलग से पर्पल कलर का दुपट्टा कैरी किया। इस लुक के साथ अनम से हैवी ज्वैलरी, के साथ लाइट मेकअप पिंक लिपस्टिक के साथ अपने लुक को पूरा किया। वहीं उनके पति अनस क्रीम कलर की शेरवानी में नजर आए।
आपको बता दें कि सानिया मिर्जा की बहन अनम फैशन डिजाइनर है। वह सानिया के कई बार आउटफिट्स डिजाइन कर चुकी हैं। वहीं असदुद्दीन बतौर क्रिकेटर कुछ खास नहीं कर सके और अब वह बिजनेस करते हैं।