1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. द कपिल शर्मा शो में 'छपाक' का प्रमोशन करने पहुंची दीपिका पादुकोण, पिंक कलर के आउटफिट्स में दिखीं स्टनिंग

द कपिल शर्मा शो में 'छपाक' का प्रमोशन करने पहुंची दीपिका पादुकोण, पिंक कलर के आउटफिट्स में दिखीं स्टनिंग

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 12, 2019 06:51 am IST,  Updated : Dec 12, 2019 12:54 pm IST

दीपिका पादुकोण अपकमिंग फिल्म 'छपाक' के प्रमोशन में जुट गई हैं। द कपिल शर्मा शो में वह पिंक कलर के आउटफिट्स में बेहद स्टाइलिश नजर आईं।

deepika padukone- India TV Hindi
deepika padukone Image Source : INSTRAGRAM

फिल्म 'छपाक' का दमदार ट्रेलर रिलीज होने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण प्रमोशन में जुट गई हैं। उन्होंने पहले दिन कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा शो' की शूटिंग की। दीपिका पादुकोण  की फिल्म का ट्रेलर देखकर फैंस के अलावा सेलिब्रिटीज उनकी तारीफ करने में पीछे नहीं हट रहे हैं। वहीं अपनी एक्टिंग के साथ-साथ स्टाइल के कारण दीपिका हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। जहां ट्रेलर के दौरान अपने ब्लैक लुक से हर किसी को इंप्रेस किया तो वहीं कपिल शर्मा के शो में अलग ही लुक में नज़र आईं। 

दीपिका पादुकोण 'द कपिल शो' की शूटिंग के लिए डायरेक्टर मेघना गुलजार के साथ नज़र आईं। दीपिका के लुक की बात करें तो उन्होंने फेमस फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी क कलेक्शन से पिंक कलर अनारकली सूट पहने हुए नजर आईं। इस लुक के साथ दीपिका ने मैचिंग जैकेट से अपने लुक को पूरा किया। वहीं इस लुक के साथ सब्यसाची सिग्नेचर की गोल्ड बेल्ट लगाए हुए नजर आईं। 

'छपाक' ट्रेलर लॉन्च में ब्लैक कलर के आउटफिट्स में बेहद खूबसूरत नज़र आईं दीपिका पादुकोण, देखें तस्वीरें

इस लुक के साथ छपाक स्टार ने सिल्वर ईयररिंग्स के साथ लाइट मेकअप, पिंक लिपस्टिक के साथ बालों को ओपन रखा। इस लुक में दीपिका बेहद खूबसूरत नजर आईं। 

deepika padukone
deepika padukone

दीपिका पादुकोण ने अपनी प्यारी से स्माइल के साथ कॉमेडी शो का पूरा शो शूट किया। 

'दबंग-3' के प्रमोशन के दौरान स्टनिंग अवतार में नज़र आईं सोनाक्षी सिन्हा

दीपिका पादुकोण के इस लुक के साथ मेघना गुलजार और कपिल शर्मा के साथ कई तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। 

deepika padukone
deepika padukone

फिल्म 'छपाक' की बात करें तो यह एसिड सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के ऊपर बनी है। जिसमें दीपिका मालती का किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं जो पूरे देश को एसिड अटैक से बचाने के लिए लड़ती हुई नजर आ रही हैं। इस फिल्म में विक्रांत मैसी ने भी अपने किरदार से हर किसी को अपना फैन बना दिया है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 10 जनवरी 2020 को रिलीज हो रही है। 

हू-ब-हू मां जैसे लुक में नजर आईं जाह्नवी कपूर, यूजर्स बोले- श्रीदेवी की डुप्लीकेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल