सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और दुलकर सलमान (Dulquer Salman) की फिल्म द जोया फेक्टर इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है। इन दिनों सोनम प्रमोशन में काफी बिजी है। फिल्म में खुद को लकी चार्म मानने वाली सोनम हाल में ही शनि मंदिर गई थी। अव वह पहुंच गई है अंधेरी के राजा पंडाल में बप्पा के दर्शन करने। जिसमें वह खूबसूरत अंदाज में नजर आ रही हैं।
सोनम बप्पा के दर्शन करने के लिए एकदम नई नवेली दुल्हन के अवतार में नजर आईं। उन्होंने रेड और गोल्डन कलर का अनारकली सूट पहना हुआ था। इस लुक में वह काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।
इस लुक के साथ सोनम लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ माथे में छोटी सी बिंदी लगाए हुए नजर आईं। वहीं ज्वैलरी की बात करें तो वह गोल्डन झुमकों के साथ हाथों में गोल्डन रिंग भी पहने हुए नजर आईं।
फैंस द्वारा मैगी बुलाने पर कबीर सिंह की एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने दिया मजेदार जवाब, बोली- सिर्फ 2 मिनट में तैयार
सोनम इस लुक में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। जिसकी फैंस तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।