नई दिल्ली: छोटे कद वाली लड़कियों को कपड़ों के मामले में कई तरह की सावधानियों का ध्यान रखना चाहिए। पार्टी, शादी से लेकर कही भी जाने से पहले आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना होता है। दिमाग में कई तरह की बातें चलती है कि अपने पार्टनर और ब्वॉयफ्रेंड के सामने लंबा दिखे ताकि उनके सामने आपको बुरा न लगे। नए कपड़े खरीदने पर पहनने से पहले आपको दर्जी से अपनी ड्रेस को सिलवाना पड़ता हैं, जिसके चलते आपको नई ड्रेस पहनने के लिए इंतजार करना पड़ता हैं।आपको ड्रेस को चुनने से पहले 10 बार सोचना पड़ता हैं ? ये कुछ बातें आमतौर पर कम हाइट की लड़कियों के साथ होती हैं। अगर आप बिना ऑल्टर किए कपड़े पहनते हैं तो किसी जोकर से कम नहीं लगते हैं। औरो की तुलना से आपको कपड़े आसानी से तो मिल जाते होंगे लेकिन अगर हम फैशन की बात करें तो आपके लिए कपड़ों का चयन करना बेहद मुश्किल होता हैं।दीपिका पादूकोण पर सब अच्छा लग सकता हैं तो मुझ पर क्यों नहीं? ये सवाल हर कम हाइट की लड़कियों के दिमाग में खटकता हैं। लेकिन अब आप चिंता ना करें, आज हम आपके लिए कुछ ऐसे बेहतरीन सुझाव लाएं हैं जिसे ध्यान में रख कर आप अपनी अगली शॉपिंग कर सकती हैं।लहंगाकुर्ता या सूट अगर आपकी हाइट छोटी है और सलवार-सूट पहनती है तो सलवार के साथ कुर्ता घुटनों से ऊपर लेंथ वाला पहनें अगर लेगिंग्स या चूड़ीदार पहन रही हैं तो लंबा कुर्ता पहन सकती हैं।लोअर्सहमेशा लोअर्स स्किनी या टाइट पहनें जैसे लेगिंग्स या चूड़ीदार क्योंकि लूज़ या खुले हुए लोअर्स जैसे सलवार या पलाज़ो आपको छोटा दिखाते हैं। स्ट्राइप्स और प्रिंट्स हमेशा चौड़े स्ट्राइप्स और बोल्ड प्रिंट्स अवॉइड करें। साथ ही हेवी वर्क वाले कपड़ों को भी अवॉइड करे क्योंकि छोटे प्रिंट्स और हलका काम ही अाप पर सूट करेगा।